फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand rain Concerns rise due to rising water level of Alaknanda river Shiva statue submerged Rudraprayag

Rudraprayag: अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, भगवान शिव की प्रतिमा डूबी, जानें यात्रा को लेकर नया अपडेट

Tue, 01 Jul 2025 04:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Jul 2025 04:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सात जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ाई हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand rain Concerns rise due to rising water level of Alaknanda river Shiva statue submerged Rudraprayag
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ाई हुई। यहां स्थित छोटे मंदिर और भगवान शिव की प्रतिमा डूब गई है। बढ़ते जलस्तर को देख श्रद्धालुओं को चिंता सताने लगी है। सोमवार सुबह से केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू हुई। पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों की मौजूदगी में अपराह्न 3 बजे तक कुल 7936 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया, जिसमें देर शाम तक ज्यादातर धाम पहुंच चुके थे। वहीं, बाबा केदार के दर्शन कर 8400 श्रद्धालु सकुशल सोनप्रयाग पहुंचे।

विज्ञापन


मौसम के पूर्वानुमान के चलते शासन स्तर से सोमवार को चारधाम यात्रा को बंद करने का निर्णय लिया गया था। वहीं, सोमवार को सुबह 8 बजे गढ़वाल कमिश्नर ने यात्रा बंद के आदेश को निरस्त करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को मौसम के हिसाब से यात्रा संचालन के निर्देश दिये।
विज्ञापन


रुक-रुककर हो रही बारिश
इसके बाद सुबह 9 बजे से जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ भेजना शुरू किया गया। यहां, गौरीकुंड हाईवे पर शटल पार्किंग और मुनकटिया के समीप भूस्खलन जोन के सक्रिय होने के चलते यात्रियों को पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच रास्ता पार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा की कमान, 10वें प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ये रिकॉर्ड बनाया


सोनप्रयाग में तैनात चौकी प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पूरे दिनभर में कुल 7936 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आये दिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण हाईवे और पैदल मार्ग कई जगहों पर अति संवेदनशील हो गया है।

देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश के साथ तेज गर्जन होने की चेतावनी है। अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed