फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PWD will made bridge in 28 trolleys place Will get relief from danger of crossing river

Uttarakhand News: ट्राॅलियों से नदी पार करने के खतरे से मिलेगी मुक्ति, 28 जगहों पर पुल बनाएगा लोनिवि

Sun, 28 Apr 2024 02:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2024 02:14 PM IST
सार

एक पुल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाया जाएगा। शेष 24 ट्राॅलियों वाले स्थानों पर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand PWD will made bridge in 28 trolleys place Will get relief from danger of crossing river
ट्राॅली से नदी पार करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड को ट्राॅलियों से नदियों को पार करने के जोखिम से जल्द मुक्ति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के स्तर पर संचालित हो रहीं 28 ट्राॅलियों के स्थान पर सरकार नए पुल बनाने जा रही है। विश्व बैंक से तीन ट्राॅलियों की जगह पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन


एक पुल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाया जाएगा। शेष 24 ट्राॅलियों वाले स्थानों पर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के अभी भी कई दुर्गम और दूरस्थ गांवों में आवागमन के लिए ट्रालियों का सहारा लिया जाता है। कई बार इन ट्राॅलियों के टूटने या उनसे दुर्घटना होने की खबरें भी सामने आती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में ऐसे सभी स्थानों पर पुल बनाए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में अब लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2024-25 में इन सभी ट्राॅलियों के स्थान पर नए पुल और झूला पुल बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। विभागीय स्तर पर ऐसे सभी स्थानों का चिह्नीकरण हो चुका है और विभाग से शासन को प्रस्ताव भेजे जाने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: लैंसडौन में हादसा, हरियाणा के यात्रियों की कार गढ्ढे में गिरी, तीन साल की बच्ची की माैत, चार घायल


शासन को आठ पुलों के लिए प्रस्ताव मिले
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, शासन को अब तक आठ स्थानों पर ट्राॅलियों के स्थान पर पुल बनाने के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इनमें पिथौरागढ़ जिले की गौरा नदी पर बुगडियार, सेलमाली में बुजगड़ नदी पर लुंगटी में अस्कोट के घट्टाबगड़ में मनकोट, घटखोला में पुल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। धौला नदी के खेलादारम पैदल मार्ग पर और तवाघाट शोभला मार्ग पर भी पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा शासन ने विभाग को अन्य स्थानों पर ट्राॅलियों की जगह पुल बनाए जाने के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में जहां भी आवागमन के लिए ट्राॅलियों का इस्तेमाल हो रहा है, उनकी जगह नए पुल बनाए जाएंगे। विभागीय स्तर से ऐसे प्रस्तावों की एक सूची प्राप्त हो गई है। अन्य पुलों के लिए भी प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है। कोशिश है कि इस वित्तीय वर्ष में ऐसे सभी पुलों पर काम शुरू हो जाए।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed