{"_id":"67bdf6df2027e51a890ec4f6","slug":"uttarakhand-pwd-engineer-died-of-heart-attack-while-reached-secretariat-to-attend-meeting-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बैठक में शामिल होने सचिवालय पहुंचे इंजीनियर की हार्टअटैक से मौत, लोनिवि में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बैठक में शामिल होने सचिवालय पहुंचे इंजीनियर की हार्टअटैक से मौत, लोनिवि में थी तैनाती
Tue, 25 Feb 2025 10:30 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:30 PM IST
सार
प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता लोनिवि मुख्यालय में तैनात थे, शाम को सचिवालय में एक बैठक में पहुंचे थे। गुप्ता करीब पौने चार बजे लोनिवि सचिव के कक्ष के पास ही अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन
इंजीनियर की मौत
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिवालय में एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता (56) का हार्टअटैक आने से निधन हो गया। उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता लोनिवि मुख्यालय में तैनात थे, शाम को सचिवालय में एक बैठक में पहुंचे थे। इसमें लोनिवि विभागाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। गुप्ता करीब पौने चार बजे लोनिवि सचिव के कक्ष के पास ही अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन
Uttarakhand: गैरसैंण को मिला अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अप्रैल से होगा संचालन
विज्ञापन
उन्हें तत्काल सचिवालय स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने सीपीआर व दवा दी। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि सचिव पंकज पांडेय समेत अन्य अफसरों ने गुप्ता के निधन पर दुख जताया है।