फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Public Service Commission has

Dehradun News: विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर आयोग ने निकाली भर्ती

Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Public Service Commission has
I- 26 मार्च तक अभ्यर्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदनI
विज्ञापन




उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 14 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 26 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के लिए युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित पद के सापेक्ष दो गुने से कम होने के कारण मेरिट के आधार पर श्रेणीवार, उप श्रेणीवार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को औपबंधित रूप से शाॅर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन




नए शाॅर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावों से संबंधित अभिलेख आयोग कार्यालय में 18 मार्च तक उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके बाद दिए जाने वाले अभिलेखों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed