फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Proposal sent for equipment purchase worth 11 crore rupees for human-wildlife conflict prevention

Uttarakhand News: मानव-वन्यजीव संघर्ष... रोकथाम के लिए 11 करोड़ के उपकरण खरीद का भेजा प्रस्ताव

Sat, 20 Dec 2025 05:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 05:19 PM IST
सार

15 दिसंबर तक राज्य में वन्यजीवों के हमले की 533 घटनाएं हो चुकी हैं। इस दौरान 63 लोगों की जान गई। वन विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से राशि मांगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Proposal sent for equipment purchase worth 11 crore rupees for human-wildlife conflict prevention
भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में वन्यजीवों के हमलों की लगातार घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इसकी रोकथाम के लिए वन विभाग उपकरण खरीदना चाहता है, जिसका 11 करोड़ का प्रस्ताव राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा गया है।

विज्ञापन

वन महकमे के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से 15 दिसंबर तक वन्यजीवों के 533 हमले हुए हैं। इसमें 63 लोगों की मृत्यु और 470 घायल हुए हैं। वर्तमान में कई प्रभाग बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। खास ताैर पर भालू के हमलों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा इंतजाम को और मजूबत करने के लिए संसाधनों को बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए 11 करोड़ का प्रस्ताव वन विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा है, जहां से राशि मिलने के बाद उपकरणों को खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Chamoli News : झाड़ियों के बीच छिपे भालू ने अचानक स्कूल जा रहे छात्र पर किया हमला, दोस्त के साहस से बची जान

इन उपकरणों को खरीदने की योजना

वन विभाग संचार और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दोनों तरह के उपकरण खरीदना चाहता है। इसमें वायरलेस के अलावा वन्यजीवों को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्यूलाइजर गन, सोलर व फाक्स लाइट, एनाइडर आदि खरीदने की योजना है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा कहते हैं कि वन्यजीवों के हमलों से बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संसाधनों को भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed