फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand: prisoner killed in haldwani jail

उत्तराखंड : हल्द्वानी जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Apr 2020 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand: prisoner killed in haldwani jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार रात ही मृतक कैदी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात हल्द्वानी स्थित जेल में दो कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक कैदी सानू के सीने में चोट लग गई। आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के मुड़िया पिस्टतौर बाजपुर के रहने वाले सानू कुमार को चोरी के मामले में चार मार्च 2020 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को हल्द्वानी जेल की बैरक नंबर एक में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैदी आलोक कुमार छेड़खानी के मामले में जेल में बंद

रविवार की रात 9:00 बजे बैरक के अन्य कैदी टीवी देख रहे थे। इस बीच सानू के साथ सो रहे कैदी आलोक कुमार ने सानू को घूसा मार दिया। घूसा लगने पर कैदी सानू की हालत खराब हो गई।

जेल के डॉक्टर ने उसका इलाज किया। इसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आलोक कुमार के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कैदी आलोक कुमार निवासी दमुआढ़ूंगा छेड़खानी के मामले में जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed