फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Power Corporation will give led on installment.

किश्तों पर एलईडी देगा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन

Fri, 11 Dec 2015 01:23 PM IST
राजीव शुक्ला/ अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 11 Dec 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Power Corporation will give led on installment.

उत्तराखंड में बिजली की बचत करने के लिए पावर कारपोरेशन की एलईडी योजना जल्द ही कुमाऊं में शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन एलईडी किश्तों पर देगा। एक बार में उपभोक्ता सात वाट की दस एलईडी खरीद सकते हैं मगर किश्तों पर तीन ही मिलेंगी। सामान्य उपभोक्ताओं को पांच किश्तों में (दस माह) में रकम अदा करनी होगी। एलईडी योजना अगर परवान चढ़ी तो राज्य में प्रति वर्ष 353.93 मेगावाट बिजली बचेगी और 156 करोड़ 08 लाख रुपये की बचत होगी।

पावर कारपोरेशन ने एलईडी बेचने के लिए किश्तों पर देने की योजना बनाई है। बीपीएल उपभोक्ता, सामान्य उपभोक्ता और दस किलोवाट तक वाले व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इसमें शामिल किया गया। किश्तों पर एलईडी देने के लिए बैंक की तर्ज पर डाउन पेमेंट का भी निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि एलईडी के प्रयोग से बीपीएल उपभोक्ता की 190.80 यूनिट बिजली प्रति वर्ष बचेगी। बीपीएल उपभोक्ताओं का प्रति वर्ष बिजली का बिल 362.52 रुपये, सौ यूनिट प्रतिमाह की खपत करने वाले उपभोक्ताओं का 553.32 रुपये, अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के 631.55 रुपये और दस किलोवाट तक लोड का प्रयोग करने वाले व्यावसायिक उपभोक्ताओं का 976.90 रुपये प्रति वर्ष बचेगा। किश्तों पर एलईडी लेने वाले उपभोक्ताओं के पांच माह के बिजली बिल (दस माह) में लगकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता की श्रेणी - संख्या - एलईडी बल्बों की संख्या
घरेलू (बीपीएल) - 3,25,000 - 9,75,000
घरेलू (सौ यूनिट प्रतिमाह खपत करने वाले) - 9,10,000 - 27,30,000
अन्य घरेलू - 4,50,000 - 1350000  
व्यावसायिक (10 किलोवाट तक लोड वाले) - 510000 - 510000
योग ------- 18,55,000 - 55,65,000

उपभोक्ता की श्रेणी - डाउन पेमेंट - किश्त
घरेलू (बीपीएल) - 2.50 - 5.00
घरेलू (सौ यूनिट प्रतिमाह खपत करने वाले) - 7.50 - 15.00
अन्य घरेलू - 10.00 - 20.00
व्यावसायिक (10 किलोवाट तक लोड वाले) - 10.00 - 10.00

कुमाऊं के छह जिलों में एलईडी योजना एक साथ शुरू की जाएगी। दस दिन के भीतर योजना की शुरूआत हो जाएगी। कैंप लगाकर बीपीएल से लेकर सामान्य उपभोक्ताओं को एलईडी का वितरण किया जाएगा।
- सुमेर सिंह यादव, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed