{"_id":"5d3c38a38ebc3e6cce12898c","slug":"uttarakhand-power-corporation-officer-forced-to-do-personal-work-to-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के अधिकारी करवा रहे निजी काम, नौकरी छोड़ने को मजबूर है कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के अधिकारी करवा रहे निजी काम, नौकरी छोड़ने को मजबूर है कर्मी
Sat, 27 Jul 2019 05:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम के अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से निजी कार्य करवा रहे हैं। मना करने पर स्थानांतरण कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान एक लाइन श्रमिक तो नौकरी छोड़ने को मजबूर है। उसने उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यरत मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
बसंत कौशिक के मुताबिक वह ऊर्जा निगम में पिछले दस वर्षो से लाइन श्रमिक का कार्य कर रहा है। निगम की ओर से उसका स्थानांतरण कौलागढ़ कर दिया है। इससे पहले उसका स्थानांतरण वसंत विहार कर दिया गया था। यह इसलिए किया गया कि उसने एक अधिशासी अभियंता का निजी कार्य करने से इंकार कर दिया था। अब उसका स्थानांतरण कौलागढ़ इसलिए किया गया कि उसने एक चीफ इंजीनियर के घर में काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि उपखंड अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं कि वह चीफ इंजीनियर के घर में कार्य करें। साथ ही कौशिक ने चीफ इंजीनियर की पत्नी पर भी धमकी देने और घर में काम करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कौशिक ने कहा कि वह अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान हो चुका है। ऐसे माहौल में वह नौकरी नहीं कर सकता है। इस संबंध में उसने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यमुक्त करने की मांग की है। उधर इस मामले में यूपीसीएल के प्रवक्ता चीफ इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि कर्मचारी के आरोप निराधार हैं। निगम में किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है।