फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pollution Control Board sealed Mussoorie nine hotel Run without Permission also cut electricity

Mussoorie: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, सील किए मसूरी के नौ होटल, बिजली के कनेक्शन भी काटे

Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
सार

 Mussoorie News: मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, पालिका प्रशासन, उर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने शहर के नौ होटलों को सील कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Pollution Control Board sealed Mussoorie nine hotel Run without Permission also cut electricity
मसूरी में होटल सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शहर के नौ होटल सील कर दिए। इस दौरान कुछ होटल संचालकों ने पीसीबी पर बिना नोटिस के होटल सील करने का आरोप लगाया। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि नोटिस देने के बावजूद होटलों ने अनुमति नहीं ली थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, पालिका प्रशासन, उर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम ने शहर के नौ होटलों को सील कर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि एनजीटी कोर्ट में कार्तिक शर्मा बनाम स्टेट ऑफ उत्तराखंड राज्य केस चल रहा है। जिसमें कहा गया था कि मसूरी में बिना परमिशन के होटल संचालित हो रहे है। इसके बाद मसूरी में 282 होटलों का सर्वे किया गया जिसमें नौ होटल ऐसे पाए गए जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति चल रहे थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, कैशलेस इलाज न लेने वाले 30 हजार पेंशनरों को होगा चिकित्सा बिलों का भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नोटिस देकर मांगा गया था जवाब’
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इन सभी होटल संचालकों को नोटिस दिया गया और जवाब मांगा गया। लेकिन, होटल संचालकों ने न जवाब दिया और न ही अनुमति ली। उन्होंने बताया कि जल एवं वायु अधिनियम के तहत होटल संचालन के लिए हेतु राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति लेनी जरूरी है। बताया, सील की कार्रवाई के दौरान होटल की बिजली काट दी गई और बिजली के पैनल को सील किया।

Trending Videos

संचालकों में नाराजगी
कुलड़ी स्थित होटल प्लाजो के मैनेजर मुकेश ने आरोप लगाया कि पीसीबी की टीम आई और होटल को सील कर दिया। कहा, होटल में चार रूम में उनके गेस्ट ठहरे हैं। कहा, होटल को कोई नोटिस नहीं मिला। कहा, होटल की बिजली काटे जाने से पर्यटकों और होटल स्टाफ को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन होटलों पर कार्रवाई हुई उनमें ठहरे गेस्ट दूसरे होटलों में शिफ्ट हो गए।

इन होटलों पर हुई कार्रवाई
होटल ग्रीन व्यू, होटल अशोका प्लाजा, होटल उर्वसी, होटल प्लाजो, होटल कामाख्या, होटल रडीसन तारा, होटल वाइल्ड फ्लावर, हेवन्स व्यू रिर्सोट, होटल इलीजेंट की बिजली काटकर बिजली के पैनल सील कर दिए। कार्रवाई के दौरान पीसीबी की टीम में पीसीबी के पर्यावरण अभियंता डॉ. राकेश कंडारी, पालिका ईओ राजेश नैथानी, जल संस्थान एई टीएस रावत, उर्जा निगम एई पंकज थपलियाल, शहर कोतवाल अरविंद चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed