फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand politics News: Manish Sisodia and Madan kaushik challenge to each other

मनीष सिसोदिया के पांच काम के सवाल पर गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कैबिनेट मंत्री कौशिक ने किया पलटवार

Tue, 22 Dec 2020 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Dec 2020 12:11 AM IST
सार

  • शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा, सामने बैठकर जवाब देने को तैयार

विज्ञापन
Uttarakhand politics News: Manish Sisodia and Madan kaushik challenge to each other
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पांच काम के सवाल पर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। एक ओर, मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर बहस के लिए जगह और समय बताने को कहा है तो दूसरी ओर शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिल्ली या उत्तराखंड में आमने-सामने बैठकर जवाब देने की बात कही है।

विज्ञापन


चाहे यहां आ जाओ या दिल्ली- पांच नहीं सैंकड़ों काम गिनाएंगे
हमारी सरकार ने जनहित में पांच नहीं 500 से ज्यादा योजनाएं शुरू कीं। इन सभी योजनाओं पर बहस करने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चाहे तो यहां आ जाएं या फिर हमें दिल्ली बुला लें। हम हर सवाल का जवाब देंगे। यह बात सिसोदिया के मुख्यमंत्री से पांच काम गिनवाने के सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कही।
विज्ञापन


मदन कौशिक ने कहा कि उनकी सरकार ने चार साल में 500 से ज्यादा जनहित की योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि शायद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री खुद कुछ योजनाएं शुरू नहीं कर पाए होंगे, इसलिए वह हमसे योजनाएं जानना चाह रहे हैं ताकि अपने प्रदेश में भी इन्हें लागू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सभी कामों की पूरी जानकारी डाक के माध्यम से उन्हें भेज रहे हैं। इसके साथ ही वह जहां चाहें, बहस कर सकते हैं। चाहे तो दिल्ली बुला लें या फिर यहीं आ जाएं। हम हर सवाल का जवाब देंगे। जब काम गिनवाएंगे तो दिल्ली सरकार को पता चलेगा कि हमारी सरकार, उनसे बेहतर है।

खुली बहस के लिए सरकार वक्त और स्थान तय करे : सिसोदिया

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खुली बहस के निमंत्रण को स्वीकार किया है। सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि प्रदेश सरकार बहस के लिए समय और स्थान तय करे। वे स्वयं जन हित के पांच मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आएंगे।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए आप पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने त्रिवेंद्र सरकार को चार सालों में प्रदेश के लोगों के हित में किए गए पांच काम गिनाने और खुली बहस करने की चुनौती दी थी। सिसोदिया के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा था कि प्रदेश सरकार ने पांच काम नहीं जनहित में सैकड़ों को काम किए है।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दे पर आप नेताओं को खुली बहस का निमंत्रण दिया था। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मुझे खुशी है कि उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने खुली बहस का निमंत्रण दिया है। सरकार समय और स्थान तय कर बता दे, वे स्वयं बहस में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed