फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News Manish Khanduri who left Congress may join BJP Soon

Uttarakhand: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस छोड़कर आए मनीष खंडूड़ी, पार्टी के संपर्क में कई और नेता

Sat, 09 Mar 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Mar 2024 03:00 AM IST
सार

Uttarakhand Politics News: मनीष के पिता मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी भाजपा के खांटी नेता हैं और बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण पार्टी विधायक होने के साथ उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News Manish Khanduri who left Congress may join BJP Soon
मनीष खंडूड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोस चुनाव से ठीक पहले त्यागपत्र से कांग्रेस को झटका देने वाले मनीष खंडूड़ी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने भी मनीष के पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मनीष के पिता मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी भाजपा के खांटी नेता हैं और बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण पार्टी विधायक होने के साथ उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों से मनीष भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। दो दिन पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ नई दिल्ली में थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने थमाया पार्टी को त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मनीष की मुलाकात पार्टी के केंद्रीय नेताओं से कराई। मनीष खंडूड़ी कुछ दिन बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। 10 मार्च के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड प्रवास पर आ सकते हैं।

इसी दौरान नड्डा की उपस्थिति में मनीष को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। कांग्रेस के कुछ और वरिष्ठ नेता भी भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं, जो पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed