{"_id":"6303cdd14240e326f7093c90","slug":"uttarakhand-politics-news-bjp-state-president-mahendra-bhatt-will-announces-new-executive-team-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा की नई टीम में नए चेहरों को जगह, कुछ पुरानों का एडजस्टमेंट, पढ़ें किसे क्या मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा की नई टीम में नए चेहरों को जगह, कुछ पुरानों का एडजस्टमेंट, पढ़ें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
Tue, 23 Aug 2022 08:53 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Aug 2022 08:53 PM IST
सार
भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : ट्वीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी से दो महामंत्रियों राजू भंडारी और सुरेश भट्ट की विदाई कर दी गई है, जबकि एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में छह महिलाओं को जगह मिली है। संगठन में जिम्मेदारी देकर विस चुनाव में टिकट काटे जाने से उदास कुछ चेहरों पर चमक बिखेरने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: कैबिनेट मंत्री महाराज ने भर्ती के मानकों पर उठाए सवाल, की जांच की मांग
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टीम में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। पहली बार संगठन के अहम पदों पर छह महिलाओं को जगह मिली है। युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी
प्रदेश महामंत्री: खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट व आदित्य कोठारीप्रदेश उपाध्यक्ष: बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल
प्रदेश मंत्री: मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, डॉ. लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक
प्रदेश मीडिया प्रभारी: मनवीर चौहान
कोषाध्यक्ष: पुनीत मित्तल
सह कोषाध्यक्ष: साकेत अग्रवाल
प्रकोष्ठ प्रभारी: पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल
विभाग प्रभारी: शंशाक रावत