उत्तराखंड : खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी बने राज्य के नए मुखिया
शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी।
उत्तराखंड: तीरथ के इस्तीफे के बाद बोले हरीश रावत- दोनों सीएम भले आदमी थे, भाजपा ने दोनों को चौराहे पर ला दिया
न मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र
वहीं विधायक दल की बैठक से पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान जब दोबारा सीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं। आज बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।
Neither was I part of the race earlier, nor today. The legislative party leader will be elected at the meeting today: Former Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat when asked about his candidature for CM post again. pic.twitter.com/UHukxIs7iP
— ANI (@ANI) July 3, 2021
2022 के चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे : अजय भट्ट
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती है। 'पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम' ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।
BJP does not compromise on safety & betterment of the people; First nation, then party & finally us is our motto. We will win more seats than Congress; they will get an answer during counting: Ajay Bhatt, BJP MP on 2022 Uttarakhand elections pic.twitter.com/isoCc30pry
— ANI (@ANI) July 3, 2021
सियासी संकट के कारण हटे मुख्यमंत्री
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि नया सीएम जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के त्यागपत्र दिए जाने की वजह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा था कि सांविधानिक संकट खड़ा न हो, इसे देखते हुए प्रदेश हित में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे इस्तीफा सौंपा गया।
उत्तराखंड: 115 दिन के सीएम रहे तीरथ सिंह रावत, यहां पढ़ें प्रदेश में अब तक रहे मुख्यमंत्रियों की सूची...
विधायकों को भेजी सूचना
पार्टी ने सभी विधायकों को सूचना भेज दी थी। सभी विधायकों को अपराह्न तीन बजे तक पहुंचने को कहा गया था। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक सभी विधायकों को पत्र भेजा गया था।
उत्तराखंड: जिन फैसलों के चलते त्रिवेंद्र ने गंवाई थी कुर्सी, उन्हें पूरी तरह पलट नहीं पाए तीरथ सिंह रावत
इस्तीफा नहीं देते तो सांविधानिक संकट पैदा हो जाता ः त्रिवेंद्र सिंह रावत
बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अगर तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो इससे सांविधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। आज की विधानसभा बैठक में नए मुख्यमंत्री चुने जाएंगे।
Had he (Tirath Singh Rawat) not resigned, it would have led to Constitutional crisis. In some states, bypolls were delayed due to Covid. Circumstances have led to this situation. Leader to be elected at today's legislature meet: Former Uttrakhand CM Trivendra Singh Rawat pic.twitter.com/lqVoj2wUp5
— ANI (@ANI) July 3, 2021