Uttarakhand: भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' में... करन माहरा ने कसा तंज, पार्टी छोड़ने वालों को बताया धोखेबाज
Uttarakhand Politics News: करन माहरा ने तंज कसा कि 'बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं'। सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौका परस्त करार दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।
उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों।
भाजपा के मिशन लोटस में इसके कई उदाहरण हैं। अन्य जगहों पर भी ऐसे कई नेता थे जिन पर कई मुकदमे थे बाद में वह बीजेपी में चले गए। उन्होंने तंज कसा कि 'बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं।
सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं। लेकिन अब जनता इसका जवाब देगी। ये बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है जो सबके सामने जाहिर हुआ है। अब जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी तो दोबारा इन मामलों को खोला जाएगा। जिन्होंने भी राज्य के साथ धोखा किया है, अनियमित्ताएं की हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.