फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics Conferences will be held in state to garner SC-ST votes BJP decided responsibility

Uttarakhand Politics: प्रदेश में एससी-एसटी वोट साधने के लिए होंगे सम्मेलन, भाजपा ने तय की जिम्मेदारी

Wed, 01 Nov 2023 03:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Nov 2023 03:44 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 20 नवंबर को विकास नगर और 22 नवंबर को नानकमत्ता में होने वाले अनुसूचित जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, संयोजक राकेश राणा को बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics Conferences will be held in state to garner SC-ST votes BJP decided responsibility
BJp

विस्तार

प्रदेश में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के मतों को साधने की रणनीति बनाने के लिए भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो सम्मेलन करेगी। इसके लिए पार्टी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इन सम्मेलनों में एससी व एसटी वर्ग से जुड़े सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने गढ़वाल और कुमाऊं संभाग में ये जिम्मेदारियों सौंपी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 20 नवंबर को विकास नगर और 22 नवंबर को नानकमत्ता में होने वाले अनुसूचित जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, संयोजक राकेश राणा को बनाया गया है।

विज्ञापन


कुमाऊं में सह संयोजक राकेश सिंह और गढ़वाल सह संयोजक राजबीर राठौर को बनाया गया है। इसी तरह 19 नवंबर को देहरादून और 21 नवंबर को हल्द्वानी में होने वाले अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संयोजक समीर आर्य, सह संयोजक कुमाऊं दर्पण कुमार, सह संयोजक गढ़वाल ऋषिपाल को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द:  बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें

इन सम्मेलनों में संबंधित वर्गों से संबंधित सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, दायित्वधारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, नगर निगम महापौर, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, सहकारी समिति के अध्यक्ष, सदस्य, निगम बोर्ड के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed