Uttarakhand Politics: निवर्तमान ब्लाक प्रमुख समेत 11 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में हुए शामिल
प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत में बहुमत सुनिश्चित करने के बाद पार्टी सभी ब्लॉकों में परचम लहराने जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की राह आसान बनाने के बाद अब भाजपा की निगाह जिले में क्षेत्र पंचायतों में प्रमुखों की कुर्सी पर लग गई है। सोमवार को नव निर्वाचित 11 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में इन सभी सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत में बहुमत सुनिश्चित करने के बाद पार्टी सभी ब्लॉकों में परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी धर्म व जाति का भेदभाव किये देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं।
उसी का नतीजा है बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पार्टी व सरकार उनकी भावनाओं का उचित सम्मान करेगी। इस अवसर पर पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक ने कहा कित्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे साबित कर रहे हैं कि जनता दिल्ली से लेकर गांव तक भाजपा की सरकार चाहती है ।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ,हरिद्वार अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष भैहरोज प्रधान, पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, श्यामवीर सैनी, कुंवर जपेंद्र सिंह उपस्थित थे।
निवर्तमान ब्लाक प्रमुख समेत ये 11 बीडीसी सदस्य हुए शामिल
पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली उनमें निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख नदीम, सदस्य पप्पू, इकराम, अब्दुल, दिलशाद, यूसुफ, अमजद, सत्तार, शाहनवाज, सुलेमान, के नाम शामिल हैं।