फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Political News Today: congress leader karan mehra big statement

Uttarakhand : करन माहरा का बड़ा बयान- कुछ लोग दिखते कांग्रेस में हैं, ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन कराते हैं

Fri, 25 Nov 2022 10:56 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Political News Today: congress leader karan mehra big statement
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। माहरा यहीं नहीं थमे, उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर: योग और नेचुरोपैथी का बनेगा अलग प्रकोष्ठ, सचिव ने रखा आयुष चिकित्सा का रोडमैप


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों को एजेंट बनाकर भेजा हुआ है। बीजेपी के कई ऐसे लोग कांग्रेस में घुस आए हैं, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोची समझी साजिश के तहत यह लोग आपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने विधायकों की बैठक ली। इस बैठक में सत्ता पाने और कांग्रेस को कमजोर करने के तरीकों पर विचार किया गया।

बैठक में उन्होंने साफ कहा कि मूर्ति भंजन करो। मतलब चरित्र पर किचड़ उछालो और व्यक्तिगत छवि खराब करो। कांग्रेस में मिले हुए भाजपा के लोग यही काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed