फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police won nine medals in wrestling cluster

Dehradun News: पुलिस कुस्ती में नौ पदक लेकर लौटी उत्तराखंड की टीम

Sat, 26 Nov 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police won nine medals in wrestling cluster
अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर में उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने नौ पदक जीते हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों से डीजीपी ने मुलाकात की। डीजीपी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर 2022 का आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर तक पुणे में हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुलिस की टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और छह कास्य पदक हासिल किए। इसके अलावा आर्म कुश्ती में 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्टेबल कैलाश लाल ने स्वर्ण पदक जीता। बॉडी बिल्डिंग में 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्टबेल त्रिलोक सिंह और वेट लफ्टिंग में राजकुमार परिहार ने रजत पदक, बॉडी बिल्डिंग 55 किलोग्राम वर्ग में जितेंद्र सिंह कास्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

90 किलोग्राम वर्ग में कांस्टेबल अमित क्षेत्री, बॉक्सिंग 60 किलोग्राम वर्ग में विनीता महर, 63 से 66 किलोग्राम वर्ग में हेड कांस्टेबल हेमंती मेहता, वेट लिफ्टिंग 73 किलोग्राम वर्ग में ममता कुटियाल, पावर लिफ्टिंग 105 किलोग्राम वर्ग में हेड कांस्टेबल भगवंत सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ी प्रदेश का नाम देश दुनिया में रोशन कर रहे हैं। भविष्य में इन खिलाड़ियों को हर सुविधा और समय पर पुरस्कार आदि दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed