फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police Team Gone for Human skeleton search operation in kedarnath trek

केदारनाथ ट्रैक पर नरकंकाल तलाशने का अभियान शुरू, पहले ही दिन मिले नरकंकाल

Sat, 13 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन Updated Sat, 13 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police Team Gone for Human skeleton search operation in kedarnath trek
नरकंकाल - फोटो : demo pic

उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष-2013 में आई आपदा के बाद केदारघाटी में लापता लोगों की तलाश में सर्च आपरेशन शुरू किया है। अभियान के पहले दिन ही कुछ इलाकों में नरकंकाल मिले हैं। अफसरों को डीएनएन सैंपल सुरक्षित करने के साथ ही इनके अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


घाटी में कई जगह नर कंकाल मिलने के बाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में पुलिस को सर्च आपरेशन चलाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को 35 सदस्यीय टीम केदार घाटी रवाना हुई है। गढ़वाल के  डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि केदारनाथ ट्रैक पर गई पुलिस की टीमों को कुछ इलाकों में नरकंकाल मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

डीएनए सैंपल लेने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा

अफसरों को कहा गया है कि सभी की डीएनएन सुरक्षित करने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाए। हालांकि देर रात तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि कुल कितने नरकंकाल मिले हैं। ये अभियान केदारनाथ, गौरीकुंड और कालीमठ जैसे इलाकों में चलाया जाएगा।

बता दें कि आपदा के दौरान साढ़े तीन हजार लोग लापता हुए थे और केवल साढ़े चार सौ शव बरामद हुए। वर्ष 2016 में त्रियुगीनारायण में 31 कंकाल मिले थे। ऐसे में पुलिस के ताजा अभियान को अहम माना जा रहा है। गढ़वाल रेंज के डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि क्षेत्र में एक बार फिर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि कोई नरकंकाल खुले में मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed