फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Security on alert for President Draupadi Murmu Dehradun Visit

Draupadi Murmu: देहरादून में राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Tue, 06 Dec 2022 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Dec 2022 09:36 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में चूक किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Security on alert for President Draupadi Murmu Dehradun Visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में चूक किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, सुरक्षा एपी अंशुमन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, पुलिस उपमहानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देश दिए। कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति जांच लें। ड्यूटी स्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ न पाया जाए। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे कपड़ों में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए कांबिंग, चेकिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऊंचे स्थानों, पानी की टंकियों की बीडीएस व डॉग स्क्वायड टीम से सघन चैकिंग कर वहां पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करें। प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट के आसपास निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी। ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी।


कार्यक्रम स्थलों पर लगाए गए पुलिस बल का विवरण
पुलिस अधीक्षक 11, अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक 24, इंस्पेक्टर 21, एसआई 156, महिला एसआई 28, हेड कांस्टेबल 44, कांस्टेबल 419, महिला कांस्टेबल 54, पीएसी तीन कंपनी व एक प्लाटून, बीडीएस सात टीम, क्यूआरटी टीम 10, एटीएस पांच टीम।

यातायात व्यवस्था में लगाया गया बल 
 पुलिस अधीक्षक एक, अपर पुलिस अधीक्षक दो, पुलिस उपाधीक्षक छह, इंस्पेक्टर 11, एसआई 79, हेड कांस्टेबल 102, कांस्टेबल 343।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed