{"_id":"5b02f1d94f1c1bd7408b6c60","slug":"uttarakhand-police-second-team-climb-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस के दूसरे दल ने भी माउंट एवरेस्ट पर लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस के दूसरे दल ने भी माउंट एवरेस्ट पर लहराया जीत का परचम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 May 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट की चोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस के तीन सदस्यीय दूसरे दल ने भी सोमवार को एवरेस्ट पर जीत का परचम लहरा दिया है। इस तरह आठ पुलिसकर्मियों ने पहली बार एवरेस्ट फतह कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस के दूसरे दल में शामिल इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, फायरमैन रवि चौहान और आरक्षी वीरेंद्र काला भी सोमवार को एवरेस्ट पर पहुंच गए। टीम लीडर डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ नवनीत भुल्लर को ऑक्सीजन खत्म होने के कारण 8300 मीटर (27230.97 फुट) चढ़ाई पूर्ण करने के बाद लौटना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार सुबह पहले ग्रुप में शामिल आरक्षी मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, सूर्यकांत उनियाल, फायरमैन प्रवीण सिंह और योगेश रावत ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर ली थी। कुल आठ पुलिसकर्मियों नें एवरेस्ट तक पहुंचकर नया कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन