फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police on alert mode after Pahalgam terror attack, 41 suspects arrested in Piran Kaliyar

Uttarakhand: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, पिरान कलियर में 41 संदिग्धों को पकड़ा

Tue, 29 Apr 2025 10:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Apr 2025 10:36 PM IST
सार

एक सप्ताह पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस चारधाम यात्रा को देखते हुए सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police on alert mode after Pahalgam terror attack, 41 suspects arrested in Piran Kaliyar
कलियर में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पुलिस ने कलियर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना सत्यापन के रह रहे 41 संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं 547 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। साथ ही पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की। बिना आईडी के कमरा देने और रिकाॅर्ड रजिस्टर न होने पर पुलिस ने होटल मालिकों पर जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना आईडी के किसी को कमरा दिया तो केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस चारधाम यात्रा को देखते हुए सतर्कता बरत रही है। आतंकी घटना और चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में सत्यापन अभियान चला रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर नताशा सिंह, पीएसी और पुलिस बल के साथ कलियर में संदिग्धों की तलाश में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की और उनकी आईडी चेक की। इसके अलावा बाहरी लोगों के सामान की भी गहनता से तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को दरगाह क्षेत्र में 41 संदिग्ध मिले। यह लोग काफी समय से कलियर में रह रहे थे और पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया था। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर रोशनाबाद पुलिस लाइन लेकर पहुंची और गहनता से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की। इस दौरान बिना आईडी के कमरा देने और बिना सत्यापन के कर्मचारी रखने पर पुलिस ने 11 होटल मालिकों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा पुलिस 40 ठेली, फड़ और कबाडि़यों का भी पुलिस एक्ट में चालान कर ़8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई से दरगाह क्षेत्र में बाहरी लोगों में खलबली मची रही।

Dehradun: चारधाम यात्रा में खपाने के लिए लाया गया 720 किलो नकली पनीर पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में किए दर्ज

पुलिस ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में 41 संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सभी का नाम, पता, मोबाइल नंबर रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज किया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना सत्यापन के फिर से पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहलगाम आतंकी घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बड़े स्तर पर कलियर में सत्यापन अभियान चलाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed