फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police not get any clue in loot case after 30 hours remand 

पुलिस लूटकांड: 30 घंटे की रिमांड में तीनों आरोपियों से एसटीएफ को नहीं मिला एक भी सबूत

Fri, 26 Apr 2019 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police not get any clue in loot case after 30 hours remand 

आईजी गढ़वाल की सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर प्रॉपर्टी डीलर से नोटों से भरा बैग लूटने के आरोपियों को 30 घंटे रिमांड पर रखकर भी एसटीएफ कुछ हासिल नहीं कर पाई। शुक्रवार को आरोपियों को डब्ल्यूआईसी क्लब ले जाया गया, जहां घटना को दोहराया गया। इसके बाद शाम चार बजे उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को शाम साढ़े पांच बजे सुद्धोवाला जेल में दाखिल करा दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड का दूसरा दिन था। एसटीएफ सुबह 11 बजे चारों आरोपियों को लेकर डब्ल्यूआईसी रेस्टोरेंट पहुंची। यहां उन्हें बैठाकर पूछताछ की गई। एसटीएफ ने डब्ल्यूआईसी के स्टाफ से भी पूछताछ की। लेकिन, इसमें भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। जिस जगह की घटना बताई गई, वहां भी एसटीएफ इन आरोपियों को लेकर पहुंची।
विज्ञापन

 

तमाम पूछताछ के बावजूद 30 घंटे की यह रिमांड बेनतीजा रही। एएसपी एसटीएफ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से कोई बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि टीम देहरादून में ही जांच कर रही है। चूंकि, घटनाक्रम शहर का ही है लिहाजा शहर से बाहर कोई टीम नहीं गई थी। 

क्या था मामला 
चुनाव सर्विलांस टीम बनकर एलआईयू दरोगा दिनेश नेगी, कांस्टेबल मनोज अधिकारी और हिमांशु उपाध्याय पर प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार से चार अप्रैल की रात राजपुर रोड पर रुपए से भरा बैग लूटने का आरोप है। घटना की रात पीड़ित को मुकदमे में आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी क्लब बुलाया था। वहां से वह बैग लेकर कार से निकले तो मधुबन होटल के पास उन्हें आईजी अजय रौतेला की सरकारी गाड़ी में सवार दरोगा दिनेश नेगी और दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया।

 

आईजी की गाड़ी में बैठे दरोगा दिनेश नेगी को आईएएस अधिकारी बताया गया और आरोपियों ने पीड़ित को आचार संहिता का भय दिखाकर बैग लूट लिया था। पीड़ित का कहना है कि बैग में उन्हें अनुपम शर्मा ने प्रॉपर्टी की डील की पेमेंट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed