{"_id":"a9b26b4cd5ed4a9cd4b8bdfb83dfa059","slug":"uttarakhand-police-cut-invoice-of-up-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस ने यूपी के राज्यमंत्री का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस ने यूपी के राज्यमंत्री का काटा चालान
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में यूपी के राज्यमंत्री की तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बच गया।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग
चंडीघाट चौक पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने कार को रोककर तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में नगद जुर्माना कर कार को छोड़ दिया। कार यूपी के अमरोहा के रहने वाले राज्यमंत्री की बताई जा रही है।
विज्ञापन
साइकिल सवार चपेट में आते आते बचा
एसएसआई नवीन जुरान बुधवार शाम चंडीघाट चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच शंकराचार्य चौक की ओर से आ रही लाल बत्ती लगी स्कार्पियो तेजी से बिरला घाट की तरफ मुड़ी। इस दौरान साइकिल सवार चपेट में आते आते बच गया।
विज्ञापन
पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान
एसएसआई के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने कार को रोक लिया। लालबत्ती लगी सफेद रंग की स्कार्पियो पर यूपी के राज्यमंत्री का बोर्ड लगा था।
पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग
एसएसआई ने बताया कि कार के चालक जाकिर निवासी अमरोहा से तेज रफ्तार से कार चलाने के आरोप में पांच सौ रुपए नगद जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में राज्यमंत्री का परिवार मौजूद था। कार किस राज्यमंत्री की थी, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।