फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police 16 IPS and eight PPS officers transferred, ssp of four districts also changed

Uttarakhand: 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के कप्तान भी बदले

Mon, 27 Oct 2025 08:31 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Oct 2025 08:31 PM IST
सार

16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं, पुलिस मुख्यालय में तैनात आला आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police 16 IPS and eight PPS officers transferred, ssp of four districts also changed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गृह विभाग ने सोमवार को 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें चार जिलों के पुलिस कप्तान बदले हैं। आईपीएस मंजूनाथ टीसी को नैनीताल और आईपीएस सर्वेश पंवार को पौड़ी गढ़वाल का एसएसपी बनाया गया है। इनके साथ ही पुलिस मुख्यालय में तैनात आला आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


एडीजी डॉ. पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अब यह जिम्मेदारी एडीजी एपी अंशुमान देखेंगे। प्रसाद कमांडेंट जनरल होमगार्ड के ही चार्ज पर रहेंगे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजी को कारागार के साथ अब एडीजी इंटेलीजेंस एंड सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनव पहले भी इस पद पर सेवाएं दे चुके हैं। एडीजी एपी अंशुमान से इंटेलीजेंस का चार्ज हटाया गया है।
विज्ञापन


एडीजी अमित कुमार सिन्हा से जो कि डायरेक्टर फोरेंसिक, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी शासन में देख रहे थे। उनसे निदेशक फोरेंसिक हटा लिया गया है। आईजी विम्मी सचदेवा से मानवाधिकार का चार्ज हटाया गया है। आईजी मुख्यालय की जिम्मेदारी उन पर यथावत बनी रहेगी। आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे से कानून व्यवस्था का चार्ज हटाकर अब निदेशक फोरेंसिक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ-साथ उनके पास आईजी साइबर, एसटीएफ और एएनटीएफ का चार्ज भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKSSSC Paper Leak Case: सीबीआई करेगी पेपर लीक मामले की जांच, केंद्र ने दी मंजूरी, जल्द होगा मुकदमा दर्ज

आईजी अनंत शंकर ताकवाले को ट्रेनिंग के साथ अब आईजी मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी सुनील कुमार मीणा को अब कानून व्यवस्था और जीआरपी का चार्ज दिया गया है। एसएसपी नैनीताल रहे प्रह्लाद नारायण को एसपी विजिलेंस मुख्यालय बनाया गया है। उनके स्थान पर अब एसएसपी मंजूनाथ टीसी नैनीताल जिला कप्तान होंगे। एसएसपी सीआईडी यशवंत को ट्रांसफर कर 31 बटालियन पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। लोकेश्वर सिंह का हाल ही में यूएन की एक संस्था में चयन हुआ था। अब उन्हें ट्रांसफर कर एसपी मुख्यालय बनाया गया है। उनके स्थान पर एसपी चमोली सर्वेश पंवार को पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर चमोली जिला पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी अब एसपी सुरजीत पंवार देखेंगे। एसपी उत्तरकाशी सरिता डोबाल का भी ट्रांसफर इंटेलीजेंस मुख्यालय कर दिया गया है। उत्तरकाशी एसपी अब कमलेश उपाध्याय को बनाया गया है।

पंकज गैरोला एसपी विकासनगर कत्याल एएसपी हल्द्वानी
एएसपी पंकज गैरोला को हरिद्वार एसपी सिटी से ट्रांसफर कर एसपी विकासनगर (एसपी देहात-2 देहरादून) बनाया गया है। अभय कुमार सिंह को अब एसपी सिटी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी प्रकाश चंद को हल्द्वानी से ट्रांसफर कर उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर भेजा गया है। उनके स्थान पर अब एएसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को भेजा गया है। रेनू लोहानी एसपी विकासनगर से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजी गई हैं। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह को एसपी एसटीएफ से ट्रांसफर कर एएसपी काशीपुर बनाया गया है। एएसपी मनीषा जोशी उप सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर से ट्रांसफर कर उपसेनानायक पीएसी हरिद्वार भेजा गया है। एएसपी कमला बिष्ट अब सीआईडी से हटाकर एएसपी विजिलेंस नैनीताल की जिम्मेदारी देखेंगी।


पूरी सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed