फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pm Modi will come on 11th or 12th September will hold a meeting in Doon after aerial survey

Uttarakhand: 11 या 12 सितंबर को आएंगे मोदी, आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के बाद दून में करेंगे बैठक

Tue, 09 Sep 2025 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Sep 2025 09:27 PM IST
सार

पीएम मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण किया। अब वह उत्तराखंड में भी हवाई सर्वेक्षण के लिए आएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Pm Modi will come on 11th or 12th September  will hold a meeting in Doon after aerial survey
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आपदा से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद देहरादून में बैठक करेंगे। वह 11 सितंबर की शाम या 12 सितंबर को देहरादून आएंगे, इस पर अभी फैसला होना बाकी है। पीएम के दौरे के मद्देनजर 11 सितंबर से शुरू होने जा रहा चिंतन शिविर भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण किया। अब वह उत्तराखंड में भी हवाई सर्वेक्षण के लिए आएंगे। सरकार के स्तर से इसकी तैयारी तेज हो गई है। प्रशासनिक अमला भी पीएम के दौरे के मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सभी व्यवस्थाएं परख रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 11 सितंबर को पीएम का कार्यक्रम वाराणसी में भी है। लिहाजा, वह शाम को करीब चार बजे यहां पहुंच सकते हैं। अगर वहां देरी हुई तो 12 सितंबर को आएंगे। अभी स्पष्ट तिथि पीएमओ से जारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nepal Violence: उत्तराखंड में नेपाल से सटे तीनों जिलों में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई, सोशल मीडिया पर भी नजर

प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में 11 से 13 सितंबर के बीच मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाला चिंतन शिविर एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी ने चिंतन शिविर स्थगत संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित किया गया है जबकि इसका कारण पीएम मोदी का दौरा माना जा रहा है। इससे पहले 25 से 27 अप्रैल के बीच ये प्रस्तावित किया गया था जो स्थगित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed