फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Playing in government playgrounds has become expensive now

Uttarakhand: सरकारी खेल मैदानों में खेलना हुआ महंगा, अब खिलाड़ियों को दो गुना देना होगा सुविधा शुल्क

Sun, 12 Mar 2023 01:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 01:26 PM IST
सार

एथलेटिक्स मैदान के लिए दो हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये, कुश्ती, जूड़ो, ताइक्वांडो, कराटे के लिए प्रति हॉल प्रतिदिन की दर से 1500 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Playing in government playgrounds has become expensive now
खिलाड़ियों को दोगुना देना होगा सुविधा शुल्क - फोटो : i stock

विस्तार

उत्तराखंड के सरकारी खेल मैदानों में इस महीने से खेलना महंगा हो गया है। सरकार ने विभिन्न खेलों के लिए खेल अवस्थापना सुविधा शुल्क में आयोजकों के लिए तीन गुना से अधिक की वृद्धि की है। वहीं सरकारी खेल मैदानों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दो गुना अवस्थापना सुविधा शुल्क देना होगा। बहुउद्देशीय हॉल के लिए पहले कोई शुल्क नहीं था लेकिन अब इसके लिए प्रतिदिन का पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक शुल्क तय किया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


Jhande Ji: 30 वर्ष बाद पूरी हुई संसार सिंह की मन्नत, मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका, अमेरिका से देखेंगे लाइव
विज्ञापन


शासन ने हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान के लिए अलग-अलग दरें तय की हैं। हॉकी और फुटबाॅल के मैदान के लिए अब पांच सौ रुपये से लेकर प्रतिदिन 15 हजार रुपये तक लिए जाएंगे। क्रिकेट मैदान के लिए दो हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक लिए जाएंगे। इसके अलावा बिजली का बिल अलग से देय होगा। एथलेटिक्स मैदान के लिए दो हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये, कुश्ती, जूड़ो, ताइक्वांडो, कराटे के लिए प्रति हॉल प्रतिदिन की दर से 1500 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक लिए जाएंगे। वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबाॅल, शूटिंगबाॅल, नैटबाॅल, तलवारबाजी कोर्ट के लिए प्रति मैदान प्रतिदिन पांच सौ रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबाॅल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस प्रति टेबल, वेटलिफि्टंग हॉल, बॉक्सिंग रिंग के लिए भी अलग-अलग दरें तय की गई हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविरों में प्रवेश करने वाले खिलाड़ियों से भी प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबाल, बास्केटबाॅल, हैंडबॉल, कबड्डी आदि खेलों के लिए प्रतिवर्ष खिलाड़ियों से 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक लिए जाएंगे।

अपर सचिव खेल जितेंद्र कुमार सोनकर के मुताबिक विभाग के मैदान और हॉल को खाली समय में स्कूलों एवं खेल एसोसिएशनों को दिया जा सकेगा। इसके लिए विभाग की ओर से जो शुल्क लिया जाएगा उसे खेल विकास निधि में जमा किया जाएगा। जिसके माध्यम से खेल और खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। अपर सचिव के मुताबिक ऐसी एसोसिएशन जो बच्चों से पैसा लेकर टूर्नामेंट कराती हैं उनसे शुल्क लिया जाएगा जबकि बच्चों से पैसा न लेने वाली एसोसिएशनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इनके लिए प्रवेश होगा निशुल्क
प्रदेश के नगर निगम क्षेत्र से बाहर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पदक विजेता खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी खिलाड़ी, राज्यस्तर पर दो वर्षों में पदक विजेता खिलाड़ी, आठ से 14 साल एवं 14 से 23 साल के मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयनित खिलाड़ी।

अलग-अलग स्तर पर तय किया गया है शुल्क
प्रदेश में खेल अवस्थापना सुविधा के लिए शासन की ओर से स्थानीय, जिलास्तर, राज्यस्तर, राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed