फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand peoples Wishing to go abroad

बढ़ रही विदेश जाने की चाह, राज्य में एक लाख के पार पहुंची पासपोर्ट आवेदकों की संख्या

Thu, 17 Jan 2019 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दिवाकर कुमार, अमर उजाला, देहरादून
दिवाकर कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand peoples Wishing to go abroad
passport

राज्य में पासपोर्ट बनवाने के लिए साल 2018 में आवेदनों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। हर साल इन आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। दो साल में उत्तराखंड में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में 40 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 18 से 30 वर्ष तक के लोगों की संख्या हर साल 50 से 52 प्रतिशत रहती है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा का कहना है कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान कर दी है। देहरादून, नैनीताल, रुड़की, अल्मोड़ा, काठगोदाम, रुद्रपुर व श्रीनगर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल चुके हैं। जिस वजह से पासपोर्ट के आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा अपाइंटमेंट के स्लॉट भी बढ़ गए है। छात्रों में पासपोर्ट बनवाने का क्रेज बढ़ रहा है। जिस वजह से आवेदकों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। वर्ष 2018 में पासपोर्ट के आवेदनों की संख्या 1,12,368 पहुंच चुकी है। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब छह हजार आवेदन जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया में हैं। 
विज्ञापन


तीन वर्षों में हुए आवेदन 
वर्ष                कुल              महिला             पुरुष
2016        72,124          19,471         52,653
2017        88,819            25,468        63,351
2018        1,12,368        34,328        78,040

53 हजार से ज्यादा आवेदक युवा  
पहले कुछ लोग ही पासपोर्ट बनवाते थे। अब कुछ संस्थानों में पासपोर्ट अनिवार्य रूप से मांगा जाता है। उच्च शिक्षा, विदेश घूमने और नौकरी के लिए विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। जिस वजह से भी लोगों में पासपोर्ट बनवाने की संख्या ने वृद्धि हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 30 वर्ष वाले आवेदक 
वर्ष            आवेदक  
2016        37,487 
2017        45,852
2018        53,754
 
श्रीनगर और अल्मोड़ा में कम आ रहे आवेदक 
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि श्रीनगर और अल्मोड़ा में प्रतिदिन केवल 15 से 17 आवेदक ही पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। 


देहरादून में प्रतिदिन 350 अपाइंटमेंट
देहरादून में रोजाना 350 अपाइंटमेंट रहते हैं। लोग अपने अपाइंटमेंट के हिसाब से दून पहुंच कर अपना वेरिफिकेशन कराते हैं। बाकी जगहों के मुकाबले देहरादून स्लॉट की अपाइंटमेंट सबसे पहले बुक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed