फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS Main Exam and Forest Guard Exam Postponed New Dates Released

Uttarakhand: इस महीने होने वाली उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा स्थगित, नई तिथियां जारी

Wed, 18 Jan 2023 09:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 09:45 AM IST
सार

पेपर लीक मामले के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। आयोग के अध्यक्ष ने विशेष बैठक बुलाई , जिसमें तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand PCS Main Exam and Forest Guard Exam Postponed New Dates Released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन


आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक में जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई।
विज्ञापन


बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा फरवरी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अप्रैल में कराई जाएगी। पटवारी-लेखपाल पुर्नपरीक्षा और सहायक लेखाकार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित होंगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि उनके लिए अभ्यर्थियों का हित ही सर्वाेपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी परीक्षा कब होगी

परीक्षा का नाम            पहले तय तिथि                नई तिथि

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती            22 जनवरी                  09 अप्रैल
पीसीएस मुख्य परीक्षा    28 से 31 जनवरी          23 से 26 फरवरी

पटवारी-लेखपाल भर्ती       08 जनवरी(रद्द)            12 फरवरी
सहायक लेखाकार परीक्षा     12 फरवरी               19 फरवरी

फॉरेस्ट गार्ड के बाद दूसरी भर्तियों के भी बदलेंगे पेपर
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के बाद अब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पटवारी-लेखपाल परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा के प्रश्न पत्र भी बदले जाएंगे। आयोग ने पहले से लाइनबद्ध सभी भर्तियों के पेपर हटा दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर लेंगे। उम्मीदवार भी लगातार यही मांग कर रहे थे।

जल्द जारी होगा कैलेंडर
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि जल्द ही सभी संशोधन करते हुए परीक्षाओं का दूसरा कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें....Patwari Paper Leak: सहारनपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, सात आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस

बदल रहा आयोग, कड़े हो रहे इंतजाम
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। आयोग उनके हित में ही काम कर रहा है। परीक्षाओं की निष्पक्षता और उत्कृष्टता के लिए आयोग सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। पूरी परीक्षाओं के समग्र संचालन को लेकर भी सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed