फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat elections results gave new lease of life to Congress victory Claim on 138 seats

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव; नतीजों से कांग्रेस को मिली संजीवनी, 138 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा

Sat, 02 Aug 2025 04:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Aug 2025 04:27 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को एक नई उम्मीद दी है। परिणाम घोषित होने के बाद 138 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2027 में सत्ता वापसी के लिए दम लगा रही कांग्रेस को पंचायत चुनाव के नतीजों से नई उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat elections results gave new lease of life to Congress victory Claim on 138 seats
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा, विधानसभा व निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों से कांग्रेस को थोड़ी संजीवनी मिली है। कांग्रेस ने 12 जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 138 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य की कुल 358 सीटों में से 198 पर समर्थित प्रत्याशी घोषित किए थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद 138 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2027 में सत्ता वापसी के लिए दम लगा रही कांग्रेस को पंचायत चुनाव के नतीजों से नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गजों ने भी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी। पौड़ी जिले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, देहरादून के चकराता क्षेत्र में विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ऊधमसिंह नगर, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा, नैनीताल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी मोर्चा संभाला था। 2019 के पंचायत चुनाव की तुलना में कांग्रेस को जिला पंचायत सीटों में बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इन्होंने लहराया जीत का परचम
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर राजनीति की सीढ़ी चढ़ी है। वहीं, पूर्व मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण के बेटे अरविंद सिंह सजवाण क्षेत्र पंचायत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्र वधू सुनीता कुंजवाल ने जीत हासिल की है। कोटद्वार जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की पत्नी कविता डबराल, पछवादून के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने जिला पंचायत सदस्य पद जीत का परचम लहराया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा तो जीत गई, लेकिन परिवार हार गए, दिग्गजों को जनता ने नकारा

पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया। पंचायत चुनाव नतीजे बताते हैं कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा छल कपट व प्रलोभन के हथकंडे न अपनाए तो कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed