फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Elections 2025 former minister son and daughter-in-law become BDC members

Uttarakhand Panchayat Chunav: पूर्व मंत्री के बेटे और बहु बने बीडीसी सदस्य, पति-पत्नी की जोड़ी ने मचाई हलचल

Sat, 02 Aug 2025 12:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Aug 2025 12:43 AM IST
सार

पति-पत्नी की इस जोड़ी की एक साथ जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Elections 2025 former minister  son and daughter-in-law become BDC members
पूर्व मंत्री के बेटा बहु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजनीतिक रूप से चर्चित रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का परिवार एक बार फिर सक्रिय राजनीति की ओर लौटता नजर आ रहा है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र से उनके बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट, जबकि उनकी पत्नी रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से चुनाव जीतकर लोगों का भरोसा हासिल किया है।

विज्ञापन


पति-पत्नी की इस जोड़ी की एक साथ जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कंडारी परिवार की पंचायत राजनीति में प्रभावशाली वापसी मानी जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे कंडारी ने बाद में कांग्रेस का दामन थामा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: जिला पंचायतों में भाजपा-कांग्रेस को पीछे छोड़ निर्दलीयों का डंका, ऐसा रहा रिजल्ट

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। तब से वे राजनीति से दूर ही है, लेकिन पंचायत चुनाव में बेटे और बहू की एक साथ चुनाव में जीत ने कंडारी परिवार का राजनीतिक जनाधार को फिर से मजबूत किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed