उत्तराखंड पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 68 फीसदी से ज्यादा मतदान, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
- 14 लाख से अधिक मतदाता, 12 हजार से ज्यादा प्रत्याशी, 3343 मतदान पार्टियों ने कराया मतदान
- पहले चरण में पड़े थे करीब 70 प्रतिशत वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों के 31 विकासखंडों में मतदान हुआ। देर रात तक चुनाव वाले 11 जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक करीब 68 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि देहरादून को मिलाकर कुल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के लिए निर्धारित समय शाम पांच बजे के बाद भी कई पंचायतों में मतदान के लिए लाइन लगी रही।
दूसरे चरण में 2605 ग्राम पंचायतों में 12094 प्रत्याशियों के लिए 14 लाख 50 हजार 364 मतदाताओं ने मतदान करना था। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही। चुनाव वाले सभी 12 जिलों में सुबह 10 बजे तक 12.70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद मतदान में तेजी आई, 12 बजे तक 29.65 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं, दोपहर दो बजे तक 46.02 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम चार बजे तक 59.41 प्रतिशत मतदान हो गया, तब तक 8.61 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल चुके थे। निर्धारित समय शाम पांच बजे के बाद भी कई केंद्रों पर मतदान जारी था।
रुद्रप्रयाग जिला में सबसे कम मतदान
दूसरे चरण में सबसे कम मतदान रुद्रप्रयाग जिले में हुआ है। यहां एक विकासखंड की 108 पंचायतों में मतदान हुआ है। कुल 70954 मतदाताओं (59.32 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इन प्रत्याशियों के लिए पड़े वोट
पंचायत प्रधान पद पर 6354, पंचायत सदस्य पद पर 1972, क्षेत्र पंचायत पद पर 3195 और जिला पंचायत सदस्य पद के 573 प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले।
पहले चरण की तरह मतदान का ट्रेंड
पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान पांच अक्तूबर को हुआ था। जिसमें करीब 70 प्रतिशत मतदान रहा। इसी तरह दूसरे चरण में भी मतदान प्रतिशत का ट्रेंड रहा है। शुरुआत से लेकर शाम चार बजे तक पहले चरण की तरह दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत रहा है।
दूसरे चरण में कहां कितना हुआ मतदान
जनपद पंचायतों की संख्या मतदान (प्रतिशत में)
अल्मोड़ा 400 60.12
चंपावत 115 64.40
पिथौरागढ़ 201 63.04
बागेश्वर 106 63.24
उत्तरकाशी 212 78.36
चमोली 261 63.59
टिहरी 337 69.8
पौड़ी 405 65.02
रुद्रप्रयाग 108 59.32
यूएस नगर - 85.45
नैनीताल - 5.11