फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019 More Than 2000 post of Gram Panchayat members

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019: ग्राम पंचायत सदस्यों के 24 हजार से ज्यादा पद रहेंगे खाली

Fri, 27 Sep 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019 More Than 2000 post of Gram Panchayat members
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों में नामांकन के बाद जो तस्वीर उभर कर सामने आई है, उससे साफ हो गया हैं कि पंचायत चुनाव के बाद भी राज्य निर्वाचन आयोग को मेहनत करनी होगी। ग्राम पंचायतों में सदस्यों के 24 हजार से अधिक पद खली रहेंगे। वहीं, प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने की प्रदेश के 12 जिलों में होड़ है। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 66399 पदों के लिए 69721 नामांकन हुए हैं। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि सदस्य ग्राम पंचायतों के 55574 पद हैं और नामांकन 30752 ही हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में साफ है कि पंचायत सदस्यों के कई पद खाली रहेंगे। इन पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव के बाद भी रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार कोशिश जारी रखनी होगी। वैसे आयोग का कहना है कि प्रदेश में यह परंपरा सी बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, आंकड़ा बता रहा है कि ग्राम प्रधान के लिए प्रत्याशियों के बीच खासा कड़ा मुकाबला होगा। ग्राम प्रधान के 7485 पदों के लिए करीब चार गुना नामांकन हुए हैं। यही हाल जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का भी है। 

स्क्रूटनी से पड़ेगा फर्क....

ग्राम पंचायतों में दो से अधिक संतान वालों को लड़ने का मौका मिल गया है लिहाजा नामांकन पत्रों की जांच में तस्वीर बहुत हद तक बदलने की उम्मीद नहीं है। इतना जरूर है कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में तस्वीर बदल सकती है।

आयोग के मुताबिक नामांकन पत्रों को दाखिल करने के अंतिम दिन 3949 नामांकन हुूए। यह पिछले तीन दिनों के मुकाबले बहुत अधिक था। अब यह साफ हो गया है कि जिला और क्षेत्र पंचायत में दो से अधिक संतान वालों के नामांकन पत्र निरस्त होंगे। ऐसे में चुनाव लड़ने वालों की संख्या कम हो सकती है।

अंतिम दिन इतने नामांकन
ग्राम पंचायत सदस्य             22081
प्रधान                                11243
सदस्य क्षेत्र पंचायत                5229
सदस्य जिला पंचायत            941

पद                            कुल संख्या                                 नामांकन
सदस्य ग्राम पंचायत            55574                                30752
ग्राम प्रधान                        7485                                    24842
सदस्य क्षेत्र पंचायत            2984                                    11886
सदस्य जिला पंचायत         356                                         2241
कुल                                66399                                    69721

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed