{"_id":"5d88cce78ebc3e93c8165b7f","slug":"uttarakhand-panchayat-election-2019-mgnrega-new-work-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे होने तक मनरेगा के नए कार्यों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे होने तक मनरेगा के नए कार्यों पर लगी रोक
Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते मनरेगा के नए कार्यों पर रोक लग गई है। मनरेगा योजना में पंचायतों को न तो बजट जारी किया जाएगा और न ही विकास कार्यों के नए मस्टरोल स्वीकृत किए जाएंगे। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ही मनरेगा कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में पंचायतों की कमान प्रशासकों के पास है। शासन ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता का पालन किया जाए। मनरेगा के राज्य परियोजना समन्वयक मोहम्मद असलम का कहना है कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से मनरेगा के कार्यों पर फिलहाल रोक रहेगी।
विज्ञापन
योजना में नए कार्यों के मस्टरोल जारी नहीं किए जाएंगे और न ही पंचायतों को धनराशि स्वीकृत की जाएगी। जो कार्य पहले से क्रियान्वित किए जा रहे हैं, उन्हीं कार्यों को किया जाएगा। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ही मनरेगा योजना कार्यों की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि मनरेगा योजना में विकास कार्यों के लिए सीधे पंचायतों को धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन