उत्तराखंडः भाजपा ने आठ और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जारी की सूची, यहां देखें नाम...
- अब तक 61 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के आठ और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस तरह अब तक पार्टी 61 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये नाम तय हुए। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने नामों की सूची जारी की है।
प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, शेष 28 ब्लॉक प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों का नाम भी जल्द जारी हो जाएगा। पार्टी ने जिन ब्लॉकों में प्रमुख पद पर प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उनमेें गढ़वाल मंडल के देवाल ब्लॉक से दलबीर सिंह दानू, नौगांव से अरविंद रावत, कीर्तिनगर से उत्तम सिंह नेगी और जयहरीखाल से राकेश भारद्वाज प्रमुख पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए हैं।
कुमाऊं मंडल के गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर पूनम चुनाव लड़ेंगी तो भीमताल ब्लाक प्रमुख पद पर हरीश बिष्ट उम्मीदवार होंगे। बेरीनाग ब्लॉक प्रमुख पद पर विनीता बाफिला व कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख दप दर जीवन भट्ट को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
सोमवार को हुई थी जिपं अध्यक्ष पद पर घोषित प्रत्याशी
जिला पंचायत प्रत्याशी
चंपावत प्रीति पाठक
पिथौरागढ़ नेहा बोरा
रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह
उत्तरकाशी चंदन पवार
देहरादून मधु चौहान
टिहरी सोना सजवाण
नैनीताल बेला टोलिया
ऊधमसिंह नगर रेनू गंगवार
पौड़ी शांति देवी
सोमवार को 54 ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी प्रत्याशी किए थे घोषित
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के 89 में से 54 पदों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
गढ़वाल मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी
जौनपुर ब्लॉक में गीता रावत, कर्णप्रयाग में चंदेश्वरी देवी, जोशीमठ में मीना रावत, चंबा में शिवानी बिष्ट, घनसाली में वसुमती घहनता, जाखणीधार में सुनीता देवी, थौलदार में काजल पंवार, प्रतापनगर में गुलाब सिंह चौहान, देवप्रयाग में संजय पाठक, कीर्तिनगर में उत्तम सिंह नेगी, नरेंद्र नगर में राजेंद्र भंडारी, भटवाड़ी में विनिता रावत, डुंडा में शैलेंद्र कोली, पुरोला में रीता पंवर, मोरी में बचन सिंह पंवार, गैरसैंण में शशि देवी, थराली में कविता देवी, घाट में भारती देवी, नारायणबगड़ में यशपाल सिंह नेगी, पौड़ी में मनीषा पटवाल, कोट में पूर्णिमा नेगी, कल्जीखाल में बीना राणा, पाबो में सुलेखा रावत, एकेश्वर में नीरज पांथरी, दुगड्डा में संगीता बिष्ट, नैनीडांडा में प्रशांत कुमार, रिखणीखाल में मोहन नेगी, द्वारीखाल में विक्रम बिष्ट, पौखड़ा में कुमारी प्रीति, थैलीसैंण में मंजू रावत, विकासनगर में जोगिंदर सिंह बिट्टू, ऊखीमठ में ऊषा देवी भट्ट, देवप्रयाग पूनम, जखोली में भूपेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
कुमाऊं मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी
ब्लॉक में प्रमुख पद के प्रत्याशी मुकेश महाराना, लोहाघाटा में नेहा ढे़क, बाराकोट में विनीता फर्त्याल, घाटी में सुमन लता, धौलादेवी में नेहा बिष्ट, द्वाराहाट में कैलाश भट्ट, ताकुला में मीनाक्षी आर्या, कनालीछीना में सुनीता कन्याल, गंगोलीहाट में अर्चना गंगोला, डीडीहाट में विनीता चुफाल, धारचूला में धन सिंह धामी, हल्द्वानी में रूपा, धारी में आशा रानी, रामगढ़ में भगवती देवी, रामनगर में रेखा रावत, बाजपुर में अनुराधा, जसपुर में संदीप कौर, काशीपुर में अर्जुन कुमार, खटीमा में अजय मौर्य, सितारगंज से कमलजीत कौर, रुद्रपुर से ममता जल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है।