फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 15 thousand Police officer will posted

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, 15 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Wed, 25 Sep 2019 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 15 thousand Police officer will posted
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के 12 जिलों में अक्टूबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रुप दे दिया। चुनाव के दौरान करीब 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पहली बार एसडीआरएफ और फायर कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।  

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चुनाव में करीब 15 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। इनमें पीएसी और आईआईआरबी की 24 कंपनी, होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी शामिल रहेंगे। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी 27 सितंबर को पुलिस कप्तानाें से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, पैदल दूरी वाले मतदान केंद्रों पर एसडीआरएफ और फायर पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है। 10 किमी से ज्यादा पैदल दूरी वाले बूथों पर एसडीआरएफ की तैनाती अनिवार्य की जाएगी जिससे पोलिंग पार्टियों आने-जाने में मदद मिल सके। इसी तरह फायर कर्मियों को भी चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed