फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat buildings map will change construction amount will be doubled

Uttarakhand: पंचायत भवनों का बदलेगा नक्शा, दोगुनी होगी निर्माण की धनराशि, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Wed, 14 Aug 2024 03:07 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

विभाग की ओर से पंचायत भवन के निर्माण के लिए जो धनराशि तय की गई है। उसके निर्माण में उससे अधिक लागत आ रही है। यही वजह है कि कई बार भवन बनने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat buildings map will change construction amount will be doubled
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पंचायत भवनों के नक्शे में न सिर्फ बदलाव होगा, बल्कि इसके निर्माण की धनराशि भी दोगुनी होगी। जिसे 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में राज्य में 780 पंचायतें भवन विहीन हैं। प्रदेश में 7,795 पंचायतों में से 780 के पास अपना भवन नहीं हैं। विभाग की ओर से पंचायत भवन के निर्माण के लिए जो धनराशि तय की गई है। उसके निर्माण में उससे अधिक लागत आ रही है।

विज्ञापन

यही वजह है कि कई बार भवन बनने में देरी हो रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में विभाग की समीक्षा बैठक में पंचायत भवनों के संबंध में कुछ निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पंचायत भवनों में दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भवन के लिए मिलने वाली 10 लाख रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पंचायत भवन के नक्शे में कुछ बदलाव कर एक अतिरिक्त कक्ष का भी निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।

मार्च 2025 तक कोई पंचायत नहीं रहेगी भवनविहीन

पंचायत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मार्च 2025 तक प्रदेश में कोई भी पंचायत भवन विहीन नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभाग की ओर से यह लक्ष्य रखा गया है।

बंद 2200 स्कूलों को पंचायतों में लेने का मामला अधर में

प्रदेश में करीब 2200 सरकारी विद्यालय बंद हैं। जो खंडहर में बदल रहे हैं। इस तरह के विद्यालयों को उपयोग में लाया जा सके इसके लिए इन विद्यालयों को पंचायतों को सौंपे जाने का प्रस्ताव था, लेकिन मामला पिछले काफी समय से अधर में है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक पर भी बेटी पेंशन की हकदार, नियमों में होगा बदलाव

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पंचायत भवनों के निर्माण के लिए धनराशि बढ़ाने समेत कुछ निर्देश दिए गए हैं। -राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी संयुक्त निदेशक, पंचायत राज विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed