फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Padma awards 2021 selection process Starts, Apply till 16th August

उत्तराखंड: पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया शुरू, 16 अगस्त तक मांगे आवेदन

Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
सार

  • 6 दिन का दिया समय, 16 अगस्त तक मांगे आवेदन
  • केंद्र सरकार ने तीन महीने पहले शुरू की थी प्रक्रिया 

विज्ञापन
Uttarakhand: Padma awards 2021 selection process Starts, Apply till 16th August
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कारों को लेकर अब शिक्षा विभाग की नींद टूटी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी करके छह दिनों में सभी कॉलेजों से पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन भेजने को कहा गया है। यह तब है जब केंद्र सरकार इस प्रक्रिया करीब तीन माह पूर्व शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार देने के लिए राज्य को केंद्र सरकार को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 अप्रैल 2020 को यह प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन


पुरस्कार पाने के लिए एक मई से लेकर 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाने हैं। केंद्र सरकार ने पुरस्कार की पात्रता, गाइडलाइन आदि के बारे में भी विस्तृत निर्देश जारी कर दिए थे। इस पत्र पर प्रदेश सरकार की नींद 19 मई को टूटी और गोपन विभाग ने शिक्षा विभाग को मामले में कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के इस निर्देश पर शिक्षा विभाग की नींद और भी देर से खुली। शिक्षा अनुभाग ने 24 जून को उच्च शिक्षा निदेशालय को आवेदन जुटाने का आदेश दिया। शासन ने निदेशालय से कहा कि अधिकतम पांच सितंबर तक नाम उपलब्ध कराएं। उच्च शिक्षा निदेशालय इस मामले में एक कदम आगे और बढ़ गया।

सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया

निदेशालय ने दस अगस्त के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया। जिसमें छह दिन का समय देते हुए कॉलेजों से आवेदन 16 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा गया। अब कॉलेज इस बात को लेकर पशोपेश में हैं कि छह दिन के अंदर कैसे पुरस्कारों के लिए आवेदन किए जाएं। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री तीन प्रकार की श्रेणियां है।

शासन से  पत्र आने के बाद तुरंत इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्राचार्य को ई मेल से पत्र भेज दिया गया। उसमें एक हफ्ते का समय दिया गया है। सभी प्राचार्य से कहा गया है कि उनके कॉलेज में अगर कोई पात्र व्यक्ति है तो निर्धारित प्रोफार्मा पर पूरी सूचना निदेशालय को 16 अगस्त तक हर हाल में भेज दें ताकि निदेशालय अपनी ओर से संस्तुति कर शासन को भेज सके।
 - डॉ. कुमकुम रौतेला, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed