फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Operation Kalanemi was trending on social media CM Dhami action support from across country

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहा 'ऑपरेशन कालनेमि', सीएम धामी की इस कार्रवाई को देशभर से समर्थन

Mon, 14 Jul 2025 06:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jul 2025 06:49 PM IST
सार

ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य उत्तराखंड में सक्रिय ऐसे लोगों की पहचान और गिरफ्तारी करना है जो साधु-संत का वेष धारण कर धार्मिक स्थलों पर ठगी या अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Operation Kalanemi was trending on social media CM Dhami action support from across country
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब राज्य की सीमाओं से निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बन चुका है। धार्मिक चोला पहनकर आम लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले ढोंगियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ट्विटर (अब एक्स) पर ऑपरेशन कालनेमि ट्रेंड करता रहा और हजारों यूजर्स ने इस मुहिम का समर्थन किया।

विज्ञापन


पांच दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने इस विशेष अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य उत्तराखंड में सक्रिय ऐसे लोगों की पहचान और गिरफ्तारी करना है जो साधु-संत का वेष धारण कर धार्मिक स्थलों पर ठगी या अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य में 200 से अधिक ढोंगियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


Devprayag: नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरका, मकान पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा, एक घायल, कई वाहन भी दबे
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सोशल मीडिया पर सीएम धामी की निडरता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। कई यूजर्स ने उन्हें सनातन धर्म का प्रहरी और धर्म व श्रद्धा का रक्षक तक लिखा। वहीं, कई राज्यों के लोगों ने भी इस तरह का अभियान अपने राज्यों में भी चलाने मांग की है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस ऑपरेशन ने देश के जनमानस में गहरी छाप छोड़ी है।

सोमवार को जैसे ही यह ट्रेंड शुरू हुआ, कई घंटे ऑपरेशन कालनेमि टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा। इससे पहले भी सीएम धामी धर्म और सनातन की रक्षा के लिए लव, लैंड जिहाद पर कार्रवाई के साथ ही धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed