फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand officers transfer list cancel

मंत्री जी को पता नहीं और कर दिए अफसरों के तबादले, फिर...

Sat, 22 Jul 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Jul 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand officers transfer list cancel
rekha arya

शासन स्तर से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीबीपीओ) की एक तबादला सूची बृहस्पतिवार देर रात जारी हुई। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल आठ अधिकारियों के नाम थे। मगर हैरानी की बात यह है कि विभागीय मंत्री रेखा आर्या, जिनके अनुमोदन से यह सूची जारी होनी चाहिए उन्हें इसकी भनक तक नहीं मिली। शुक्रवार की शाम जब उन्हें सूचना मिली तो आनन-फानन में सूची निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन


तबादलों के क्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तैनात डीपीओ और सीबीपीओ के तबादले को लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में मंथन चल रहा था। सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार देर रात अचानक सात डीपीओ और एक सीबीपीओ की सूची शासन स्तर से जारी हो गई। इधर शुक्रवार सुबह मंत्री रेखा आर्या को विभिन्न जरियों से तबादलों की जानकारी मिलना शुरू हुई।
विज्ञापन


मंत्री के स्तर से तबादला सूची तलब की गई तो बात पुख्ता हो गई। नाराज मंत्री ने तत्काल आदेश जारी करने वाले अफसरों से बात की। इसके साथ ही उन्होंने इस सूची को रद करने के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव को भी फोन करके उन्होंने इस बाबत जानकारी दी। सूत्रों की मानें तो सूची जानबूझकर ऐसे वक्त पर जारी की गई, जब सचिवालय दो दिन के लिए बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

uttarakhand officers transfer list cancel
रेखा आर्या - फोटो : AmarUjala

राज्यमंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, मेरे विभागों में आठ अफसरों के तबादले किए गए, जिनका अनुमोदन मेरे स्तर से नहीं हुआ। ऐसे में मैंने इस सूची को निस्तर कर दिया है। नए सिरे से परीक्षण करने के बाद सूची जारी होगी। संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं मामले में प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि विभागीय मंत्री से विचार-विमर्श किया गया था। इसके बाद ही सूची जारी की गई है। इसमें किसी प्रकार से भ्रम की बात सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed