फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand officers Drive uttar pradesh illegal cars

यूपी की अवैध गाड़ियों की सवारी कर रहे उत्तराखंड के अधिकारी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
सार

  • बिना परमिट, बिना टैक्स जमा कराए गाड़ियों का हो रहा इस्तेमाल
  • प्रवर्तन टीम की जांच में पकड़ी गई ऐसी कई गाड़ियां

विज्ञापन
Uttarakhand officers Drive uttar pradesh illegal cars
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कई सरकारी विभागों के अधिकारी उत्तराखंड के बजाय यूपी की व्यावसायिक गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यूपी की ट्रैवल एजेंसियों की इन गाड़ियों के ना तो परमिट हैं और ना ही उत्तराखंड का टैक्स जमा कराया गया है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की परिवर्तन टीम के विशेष जांच अभियान के दौरान ऐसी कई गाड़ियां पकड़ी गईं। कई चालकों के पास तो ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं थे। ऐसी कई गाड़ियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद की मानें तो कई गाड़ियों पर व्यावसायिक के बजाय निजी नंबर की सफेद प्लेट लगी थी। नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद परिवहन विभाग के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर एक्ट का पालन करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद विभाग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद का कहना है कि इस संबंध में नए सिरे से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed