फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Now women will get help from police through this WhatsApp number

उत्तराखंडः अब व्हाट्सएप से महिलाओं को मिलेगी पुलिस से मदद, ये नंबर नोट करें

Tue, 04 Feb 2020 11:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Feb 2020 11:00 PM IST
सार

  • पुलिस मुख्यालय ने शुरू की महिला व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा
  • 9411112780 पर दर्ज करानी होगी शिकायत

विज्ञापन
Uttarakhand: Now women will get help from police through this WhatsApp number
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की है। अब महिलाएं व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पीड़ित घटना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो भी भेज सकती हैं, ताकि आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सके। 

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर एक और पुख्ता कदम उठाया है। महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। महिलाएं और छात्राएं व्हाट्सएप नंबर 9411112780 पर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। मेसेज आने के बाद संबंधित क्षेत्र में तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी।

विज्ञापन

जनपद की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी

इस नंबर पर किसी भी घटना और समस्या से संबंधित मेसेज, फोटो अथवा पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हाट्सएप पर आए संदेश पर संबंधित जनपद की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। डीजी क्राइम ने बताया कि महिलाएं पीछा करने और छेड़छाड़ करने वाले का फोटो और वीडियो भी सीधे भेज सकेंगी।

 

फोटो और वीडियो आने की स्थिति में आरोपी की पहचान करने में मदद मिलेगी। दूसरा थाने जाने में परहेज करने वाली पीड़ित महिलाओं को शिकायत करने में आसानी हो जाएगी। बता दें कि महिला संबंधी शिकायतों को लेकर पहले से ही 1090 और डॉयल 112 पर अलग से व्यवस्था की गई है। डायल 112 पर फोन करने वाली महिलाओं को रात में पुलिस वाहन से घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed