फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Now Delhi is just one hour away, nonstop flight will be available from March 27, ticket booking starts

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: अब दिल्ली सिर्फ एक घंटा दूर, 27 मार्च से यहां से मिलेगी नॉनस्टाप फ्लाइट, टिकट बुकिंग शुरू

Sun, 13 Mar 2022 07:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 07:13 PM IST
सार

पंतनगर-देहरादून-दिल्ली फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Now Delhi is just one hour away, nonstop flight will be available from March 27, ticket booking starts
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

इंडिगो एयर पंतनगर-देहरादून-दिल्ली के बीच 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी।

विज्ञापन

 
इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग एक माह पूर्व दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियमों व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा 27 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 व दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराए का दावा किया था। इंडिगो ने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एयरपोर्ट व शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए हैं लेकिन ऑनलाइन टिकट की बुकिंग में धनराशि अधिक प्रदर्शित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो का यह है शेड्यूल
 
फ्लाइट संख्या प्रस्थान      समय आगमन   समय
6ई-7324  दिल्ली 12.45 पंतनगर 13.50
6ई-7325 पंतनगर 16.25 दिल्ली 17.35
6ई-7326  पंतनगर 14.10 देहरादून 15.00
6ई-7327 देहरादून 15.20 पंतनगर 16.05
 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में होगी बंपर भर्तियां: आचार संहिता हटने के बाद 1500 पदों पर भर्ती का रास्ता होगा साफ, पढ़िए कैसे कर सकते हैं आवेदन

 27 से एलायंस एयर की फ्लाइट रोजाना
दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच एयर इंडिया लंबे समय से हवाई सेवा प्रदान कर रही है। शुरुआत में रोजाना चलने के बाद लगभग तीन माह पूर्व इसे सप्ताह में चार दिन (शनिवार, रविवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार) ही संचालित किया जाने लगा था। अब एक बार फिर 27 मार्च से यह हवाई सेवा यात्रियों को रोजाना मिलने लगेगी। इसके लिए फ्लाइट के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह जानकारी एलायंस एयर के पंतनगर स्टेशन प्रबंधक ने दी। संवाद

इंडिगो का दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है। इसके तहत 72 सीटर विमान से यह हवाई सेवा 27 मार्च से शुरू होगी। क्षेत्रीय संपर्क योजना ’उड़ान’ बंद हो चुकी है। इंडिगो की प्रस्तावित हवाई सेवा सामान्य उड़ान है। -राजीव पुनेठा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: अब दिल्ली सिर्फ एक घंटा दूर, 27 मार्च से मिलेगी नॉनस्टाप फ्लाइट, टिकट बुकिंग शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed