फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: NIT Srinagar ties up with six institutions including AIIMS

उत्तराखंड: एनआईटी श्रीनगर ने एम्स समेत छह संस्थानों के साथ किया एमओयू

Thu, 27 Aug 2020 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Aug 2020 09:23 PM IST
सार

  • शैक्षिक गतिविधियों के आदान-प्रदान के साथ ही प्लेसमेंट में मिलेगी मदद

विज्ञापन
Uttarakhand: NIT Srinagar ties up with six institutions including AIIMS
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड ने एम्स ऋषिकेश सहित देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों से एमओयू (समझौता) किया है, जो संस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा संस्थान जल्दी विदेश के संस्थानों के साथ भी एमओयू करने जा रहा है। इससे संस्थान के छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


10 साल से अस्थायी परिसर में संचालित हो रही एनआईटी लगातार देश के ख्यातिलब्ध संस्थानों के साथ एमओयू कर रहा है। हाल में संस्थान ने एम्स ऋषिकेश के साथ एमओयू किया है।
विज्ञापन


एमओयू की शर्तों के अनुसार, एम्स त्रषिकेश में एनआईटी के स्टाफ को इलाज में प्राथमिकता मिलेगी। संस्थान के निदेशक प्रो. श्याम लाल सोनी ने बताया कि इसके अलावा आईआईपी देहरादून, आईआईटी रुड़की, आईआईटी दिल्ली, एनआईटी जयपुर, मणिपाल यूनिवर्सिटी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ एमओयू हुए हैं, जबकि दो सितंबर को बीएचईएल के साथ एमओयू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सोनी ने बताया कि नजरबायेव यूनिवर्सिटी कजाकिस्तान और नार्थ डेकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के साथ भी करार होगा। उन्होंने बताया कि एमओयू होने से छात्रों को प्लेसमेंट और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed