फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Supporters candidates clashed former CM name was not included in voter list

Nikay Chunav: हरिद्वार में मतदान केंद्रों के बाहर भिड़े प्रत्याशियों के समर्थक, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Thu, 23 Jan 2025 04:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2025 04:10 PM IST
सार

वार्ड नंबर 45 का मतदान केंद्र ईदगाह रोड अलमोरिद स्कूल में बनाया गया है। यहां मतदान की व्यवस्था बिल्कुल गड़बड़ा गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Supporters candidates clashed former CM name was not included in voter list
हरिद्वार में मतदान को जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कई वार्डों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार लगी है। अंदर मतदान की गति बेहद धीमी तरीके से चल रही है। ऐसे में व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था की प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन


वार्ड नंबर 45 का मतदान केंद्र ईदगाह रोड अलमोरिद स्कूल में बनाया गया है। यहां मतदान की व्यवस्था बिल्कुल गड़बड़ा गई है। मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। अंदर भी वोटिंग बड़ी धीमी गति से चल रही है। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ नरेश चौधरी पहुंचे हैं। व्यवस्था बनवाने में जुटे हैं। बाहर लगी कतार को टोकन के अनुसार अंदर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम के कई वार्डों में मतदान को लेकर भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कई जगह पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और मामले को शांत कराया। पुलिस अब लगातार झगड़ा की आशंका वाले बूथों पर लगातार निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह वार्ड नंबर 41 के मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन भिड़ गए। यहां पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ गई। इसके अलावा पांवधोई में भी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक आमने-सामने आ गए। यहां दूसरे समर्थकों ने किसी तरह मामला संभाला। इसके अलावा कनखल और उत्तरी हरिद्वार में भी समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई।

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Live: बूथों पर वोट डालने उमड़ी भीड़, प्रदेश में 2 बजे तक 42.19 फीसदी मतदान

फर्जी वोट पर कांग्रेसियों का हंगामा
हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 25 आचार्य यह कनखल में रिपोर्ट को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। एक युवक ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला था और वह शहर क्षेत्र में जाकर वोट डाल रहा था। कांग्रेसियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया।

बूथ पर भिड़े प्रत्याशी पति
खन्नानगर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोनिका सैनी के पति सचिन बेनीवाल और बड़े वाले में छोटे वाले कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका टंडन के पति दीपक टंडन के बीच पोलिंग बूथ के अंदर ही कहासुनी हो गई। जिससे ख़ूब हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed