फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Samvad was held with mayor candidates in Dehradun Told their priorities

Nikay Chunav: देहरादून में मेयर प्रत्याशियों के साथ किया गया संवाद, सभी ने गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं

Sat, 18 Jan 2025 02:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे से नया दून बसा सकते थे। हर साल ढाई लाख पेड़ लगाऊंगा। शहर में नशा बिक रहा, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नगर निगम में एक शिकायत पेटी रखी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Samvad was held with mayor candidates in Dehradun Told their priorities
देहरादून में मेयर संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में आज सिटीजन फोरम की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनसे भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। वहीं, सभी मेयर प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे से नया दून बसा सकते थे। हर साल ढाई लाख पेड़ लगाऊंगा। शहर में नशा बिक रहा, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नगर निगम में एक शिकायत पेटी रखी जाएगी। अंकिता भंडारी के केस पर कांग्रेस प्रत्याशी बोले, कि इसे लेकर लड़ाई जारी रहेगी। प्रयास रहेगा कि पॉलीथीन की एंट्री बैन हो। 
विज्ञापन


वहीं, आप प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि  ट्रांसजेंडर के लिए ट्रांस काम्प्लेक्स खोले जाएंगे। पर्यावरण समिति का घोटाला सामने आया है। मोहल्ला समिति में घोटाला हुआ है। दून को घाटालों से बचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nikay Chunav: राज्य में 23 जनवरी को मतदान...जिलों में पहुंचे बैलेट पेपर, निर्वाचन आयुक्त ने जानीं तैयारियां

Trending Videos

सौरभ थपालियाल ने कहा कि हर वार्ड में एक पार्क बनेगा। पैदल पथ बनाया जाएगा। साइकिल ट्रैक बनाएंगे। सामुदायिक केंद्र बनाएंगे। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। वहीं, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि बनाएंगे। कूड़े के निस्तारण पर भी काम किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता में नशे के खिलाफ कार्रवाई करवाना है। मलिन बस्ती नियमितिकरण मामले पर भी जल्द निर्णय होगा।

निर्दलीय प्रत्याशी ने किया हंगामा
कार्यक्रम के दौरान मेयर पद से निर्दलीय प्रत्याशी विजय प्रसाद ने आपत्ति जताई कि संवाद में उन्हें नहीं बुलाया गया। इस पर उन्होंने आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed