फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Result Women Candidates become nagar palika adhyaksh first time in Mussoorie

Nikay Chunav: जानिए कौन हैं मीरा? जिन्होंने मसूरी में रचा नया इतिहास..पहली बार महिला बनी नगर पालिका अध्यक्ष

Sat, 25 Jan 2025 08:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Jan 2025 08:59 PM IST
सार

मीरा सकलानी मूल रूप से ग्राम हवेली, पोस्ट उनियालगांव, पट्टी सकलाना, विकासखंड, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल की निवासी हैं। उन्होंने 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Result Women Candidates become nagar palika adhyaksh first time in Mussoorie
मीरा सकलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। मसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं। मीरा सकलानी ने निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को 315 मतों हराया। इसके साथ ही मसूरी में दस साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।

विज्ञापन


जमकर अतिशबाजी कर जश्न मनाया। रिटर्निंग ऑफिसर अनामिका ने बताया कि मतगणना तीन चक्रों में पूरा किया गया। भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को 6258 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 2954, निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 5943, निर्दलीय प्रत्याशी नैंंसी कैंतुरा पंवार को 532 और निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार को 432 मत मिले।

विज्ञापन

Uniform Civil Code: इंतजार खत्म... उत्तराखंड में इस दिन लागू होगा UCC, सीएम करेंगे पोर्टल की लॉन्चिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा का सामाजिक कार्यकर्ता से नगर पालिका अध्यक्ष तक का सफर
मीरा सकलानी मूल रूप से ग्राम हवेली, पोस्ट उनियालगांव, पट्टी सकलाना, विकासखंड, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल की निवासी हैं। उन्होंने 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। 1993 में समाजसेवी संस्था गढ़वाल विकास केंद्र की मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई हैं। 2008 में जिला पंचायत क्षेत्र भुस्ती सकलाना टिहरी गढ़वाल से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। साथ ही 2008 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल बनीं। 2013 से 2016 तक महिला मोर्चा अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल रहीं। 2013 से मसूरी में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहीं। 2022 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। 2024 में सह संयोजक लोकसभा चुनाव टिहरी गढ़वाल रहीं। मसूरी नगर पालिका के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ था। इसलिए मीरा सकलानी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर नया नया इतिहास रच दिया है।
 

संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे किए जाएंगे : मीरा
मीरा सकलानी ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और मसूरी की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। शहर की पार्किंग, सफाई कर्मचारियों की समस्या को दूर करना, स्वरोजगार को बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या को प्रमुखता से दूर किया जाएगा। कहा कि निवर्तमान पालिका बोर्ड के भ्रष्टाचार पर जनता ने अपना जवाब दे दिया है। अब क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।

सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर : गणेश जोशी
मसूरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर मसूरी की जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जीत की बधाई दी। साथ ही मसूरी की जनता का आभार जताया। कहा कि मसूरी में नगर पालिका के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अपार प्यार और समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed