Uttarakhand Nikay Chunav: अंतिम आंकड़े हुए जारी, आम चुनाव के बाद निकायों में 4.38 प्रतिशत गिरा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 65.03 प्रतिशत मतदान के अनंतिम आंकड़े जारी किए थे। शुक्रवार को अंतिम आंकड़े जारी किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मतदाताओं में आम चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी मतदान का रुझान कम नजर आया। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को 100 निकायों के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए। 2018 निकाय चुनाव के 69.79 से 4.38 प्रतिशत गिरावट के साथ इस बार मतदान 65.41 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं, देहरादून को छोड़कर बाकी सभी 10 निगमों का मतदान प्रतिशत 60 से ऊपर रहा।
बृहस्पतिवार को देर रात राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 65.03 प्रतिशत मतदान के अनंतिम आंकड़े जारी किए थे। शुक्रवार को अंतिम आंकड़े जारी किए। 2018 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक बढ़ी जरूर लेकिन मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ पाया। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में राज्य में मतदान प्रतिशत में 2.01 प्रतिशत मतदान गिरा था। निकाय चुनावों में यह गिरावट बढ़ गई है।
जिलेवार आंकड़े देखें तो केवल अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ही मतदान बढ़ा है। बाकी सभी जिलों बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, चमोली, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में मतदान प्रतिशत में 2018 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।
Uttarakhand Nikay Chunav Result Live: 54 केंद्रों पर मतगणना शुरू, घर बैठे देख सकेंगे परिणाम
जिलेवार मतदान प्रतिशत
जिला 2018 में 2025 में
अल्मोड़ा 58.82 62.45
बागेश्वर 70 67.19
चमोली 65.79 65.03
टिहरी 66.01 61.80
रुद्रप्रयाग 66.64 70.58
चंपावत 71.57 68.81
पौड़ी 70.40 64.97
पिथौरागढ़ 63.86 65.02
नैनीताल 67.30 66.33
हरिद्वार 72.05 70.87
देहरादून 68.78 58.56
यूएस नगर 73.77 71.70
उत्तरकाशी 66.84 65.62
कुल 69.79 65.41
किस चुनाव में कितने प्रतिशत मतदान
चुनाव वर्ष प्रतिशत मतदान
2008 60
2013 61
2018 69.79
2025 65.41
किस नगर निगम में कितने प्रतिशत मतदान
नगर निगम 2018 2025
अल्मोड़ा -- 62.00
पिथौरागढ़ --- 63.21
रुद्रपुर 68.91 68.76
काशीपुर 70.02 66.90
ऋषिकेश 67.00 65.77
देहरादून 56.94 55.95
हल्द्वानी 65.79 65.32
कोटद्वार 65.43 63.70
श्रीनगर -- 67.77
हरिद्वार 66.09 68.15
रुड़की 64.47 62.47
(नगर निगम अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर चुनाव के बाद बने थे। पहले ये नगर पालिका थे।)
सभी निकायों में कुल मतदाता : 30,29,028 (14,67,553 महिला, 15,60,947 पुरुष, 528 अन्य)
मत डालने वाले : 19,81,200 (9,83,601 महिला, 9,97,509 पुरुष, 90 अन्य)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.