फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay Chunav 2024 Approval for delimitation of Roorkee Municipal Corporation and Bajpur Municipali

Uttarakhand Nikay Chunav: रुड़की नगर निगम और बाजपुर पालिका के परिसीमन को मंजूरी, दोनों निकायों का बढ़ेगा दायरा

Sun, 09 Jun 2024 03:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Jun 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand nikay Chunav 2024 Approval for delimitation of Roorkee Municipal Corporation and Bajpur Municipali
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका के परिसीमन को मंजूरी दे दी है। इन दोनों निकायों का दायरा बढ़ गया है। इसी हिसाब से अब राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


नौ अगस्त को इन दोनों निकायों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाश मतदाताओं के लिए हो जाएगा। राज्य में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच पिछले सप्ताह शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग और नगर पंचायत कीर्तिनगर के परिसीमन को मंजूरी दी थी, जिस आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उनकी मतदाता सूची पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका के परिसीमन की मंजूरी भी शहरी विकास विभाग ने आयोग को भेज दी थी। इस आधार पर शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने दोनों निकायों की अधिसूचना जारी कर दी। इनमें अब 15 जून से 29 जून तक घर-घर जाकर गणना व सर्वे होगा। वोटरों के नामों की एंट्री तीन जुलाई से 22 जुलाई के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav 2024: किसी का पलड़ा भारी, किसी के लिए चुनौती, ऐसा रहा था पिछला चुनाव

इसके बाद 23 जुलाई को ड्राफ्ट जारी होगा। इस पर आपत्तियां 24 से 30 जुलाई तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच करना होगा। नौ अगस्त को दोनों निकायों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा, जिसके हिसाब से निकाय चुनाव होंगे।

अब 99 निकायों में होगा चुनाव
राज्य में 102 नगर निकाय हैं। इनमें नौ नगर निगम, 45 नगर पालिका, 48 नगर पंचायत हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होता है। नगर पालिका बाजपुर का कार्यकाल जुलाई, नगर निगम रुड़की का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा था। चूंकि इन दोनों निकायों के परिसीमन को मंजूरी मिल गई है, इसलिए अब पूरे 99 निकायों में निकाय चुनाव होंगे। सरकार अगस्त-सितंबर में चुनाव कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed