फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay chunav 2019 on srinagar and bajpur seat held today 

उत्तराखंड निकाय चुनाव: श्रीनगर में 55.56 और बाजपुर में 78.30 फीसदी मतदान, 10 को मतगणना

Mon, 08 Jul 2019 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand nikay chunav 2019 on srinagar and bajpur seat held today 
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर नगर निकायों में सोमवार को अध्यक्ष और सभासदों के पदों के लिए मतदान हुआ। दून और ऋषिकेश नगर निगम के एक-एक वार्ड के लिए भी सोमवार को ही मतदान कराया गया है। 

विज्ञापन


शाम छह बजे तक श्रीनगर में 55.56 और बाजपुर में 78.30 फीसदी मतदान हुआ। अब चुनाव नतीजे दस जुलाई को घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए वर्ष 2018 में चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषदों में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 जुलाई, 2019 से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


श्रीनगर में नगर पालिका परिषद के लिए हुए चुनाव में 25 हजार 126 मतदाताओं में से 13 हजार 962 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में 6.44 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2013 में 62 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत एक नजर में

यहां अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासद के 12 पदों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर के 13 वार्डों के 28 मतदेय स्थलों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चरणों में मतदान प्रतिशत धीमा रहा। उम्मीद की जा रही थी कि धीरे-धीरे मतदाता बूथ पर आएंगे, लेकिन मतदाताओं ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। मतदान खत्म होने तक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। 

समय                प्रतिशत
 8-10            12
10-12            26
12-02            38
02-04            52
04 से अंत तक  55 

मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे शुरू होगी

बाजपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजपुर निकाय के लिए हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शाम साढ़े छह बजे तक कुल 11 मतदान केन्द्रों के 26 मतदेय स्थलों पर 78.30 प्रतिशत मतदान हुआ। एक बूथ पर कई मतदाताओं के लाइन में लगे होने की वजह से मतदान शाम 6:35 तक हुआ।

निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान के उपरांत मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्राँग रूम में रखवा दी गईं हैं। मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे शुरू होगी और परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के सात और वार्ड सदस्यों के 67 प्रत्याशी समेत कुल 74 प्रत्याशी यहां उम्मीदवार हैं। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बाजपुर नगरीय क्षेत्र को एक जोन और चार सेक्टरों में विभाजित किया गया था। मतदान के लिए 11 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इनमें 26 मतदेय स्थल शामिल रहे। मतदान के दौरान बुजुर्गों का खास ख्याल रखा गया।

फर्जी मतदान को लेकर लोग एजेंस से भिड़े

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। सभी बूथों से मत पेटियों को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय की मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया मतगणना के लिए मतगणना कक्ष में सीसीटीवी लगाए हैं। साथ ही पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

जीजीआईसी बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के एजेंट आपस में भिड़ गए। एजेंटों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। इस पर मौजूद पुलिस स्टॉफ ने एजेंटों को कक्ष से बाहर खदेड़ दिया। फिर एजेंटों और पुलिस कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने एजेंटों का समझाकर मामला शांत किया। एजेंटों की आईडी के साथ उन्हें बूथ पर जाने दिया। खबर मिलते ही नगर पालिकाध्यक्ष, सभासद सदस्य पदों के प्रत्याशियों के समर्थक भी पहुंचे, जिससे वहा लोगों की भीड़ लग गई। 

ऋषिकेश में 71 और दून में 40 फीसदी मतदान 

नगर निकाय उपचुनाव में ऋषिकेश के दुर्गा मंदिर वार्ड में 71.06 फीसदी और देहरादून के आमवाला तरला (वार्ड 61) में 40.13 फीसदी मतदान हुआ। शांतिपूर्वक संपन्न हुए उपचुनाव की 10 जुलाई को मतगणना होगी।

सोमवार सुबह आठ बजे से दोनों वार्डों के लिए मतदान शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि ऋषिकेश के दुर्गा मंदिर वार्ड में कुल 2160 मतदाता हैं। जबकि, देहरादून के आमवाला तरला वार्ड में 8890 मतदाताओं को मतदान करना था।

दुर्गा मंदिर वार्ड के दोनों पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। जबकि आमवाला तरला वार्ड के सभी नौ पोलिंग बूथों पर सुबह से शाम तक ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई को मतगणना देहरादून नगर निगम परिसर और ऋषिकेश तहसील परिसर में सुबह आठ बजे से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed